टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

'मुझे झालमुड़ी खिलाओ…',बंगाल में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज वायरल

Rajeev Singh · 20 अप्रैल 2026
PM Modi: पीएम मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के आदिवासी बहुल जिलों में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

PM Modi: पीएम मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के आदिवासी बहुल जिलों में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने स्थानीय बाजार में रुककर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद लेने पहुंचे। प्रधानमंत्री ने खुद दुकानदार से झालमुड़ी खरीदी और वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

पीएम मोदी ने लिया झालमुड़ी का आनंद

रविवार 19 अप्रैल को पीएम मोदी ने बंगाल में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने TMC पर घुसपैठ के जरिए राज्य की भाषा और संस्कृति बदलने और आदिवासी समुदायों के अधिकारों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। चुनाव प्रचार के समय अचानक पीएम मोदी झारग्राम की एक दुकान पर झालमुड़ी का जायका लेने के लिए रुक गए। यहां उन्होंने रुककर दुकानदार से बातें की और झालमुड़ी का आनंद लिया।

ব্যস্ত রবিবারে পশ্চিমবঙ্গ জুড়ে চারটি জনসভার ফাঁকে, ঝাড়গ্রামে সুস্বাদু ঝালমুড়ি খেলাম। pic.twitter.com/VqIrc0zrmR

— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026

पीएम ने शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी झालमुड़ी लेने के लिए दुकान पर पहुंचे, उन्होंने दुकानदार से कहा- मुझे झालमुड़ी खिलाओ। दुकानदार के मना करने के बाद भी मोदी ने झालमुड़ी के पैसे दिए। साथ ही उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दुकानदार पीएम मोदी से कहता दिख रहा है-'आप हमारी दुकान पर आए ये काफी है'। फिर भी पीएम मोदी उसके हाथ में पैसे थमा देते हैं।

ঝাড়গ্রামে ঝালমুড়ি খাবার বিরতি! pic.twitter.com/t0TcDeONxt

— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026

TMC के खिलाफ खोला मोर्चा

वहीं पीएम मोदी ने अपनी सभी चुनावी रैलियों में ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने झारग्राम रैली में TMC सरकार पर 'न पढ़ाई, न कमाई, न दवाई' का आरोप लगाया। आगे उन्होंने महिला आरक्षण का विरोध करने, पिछड़ी जातियों के लिए केंद्र की योजनाओं को रोकने और किसानों के मुद्दों को नजरअंदाज करने के लिए TMC सरकार की कड़ी निंदा की।

 Written By: Geeta Sharma