‘मैं उनसे ये लेना चाहता था…’ महेंद्र सिंह धोनी को लेकर फाफ डु प्लेसिस ने कही बड़ी बात, CSK से हटने के 5 साल बाद किया खुलासा
Faf Du Plessis: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में आज भी उनकी तूती बोलती है।
डु प्लेसिस ने हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है और यह भी बताया कि जब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला करते थे तो धोनी के साथ काम करने उनको कैसा लगा।
आपको बता दें कि, फाफ काफी लंबे समय तक येलो आर्मी का हिस्सा रहें। 2021 में फाफ ने आखिरी बार येलो जर्सी पहनी थी। चलिए आपको बताते हैं कि इस दिग्गज ने धोनी को लेकर क्या कहा है।
वह योजना नहीं बनाते थे- फाफ
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर 'प्रखर गुप्ता पॉडकास्ट' में कई खुलासे किए। उन्होंने कहा,
"मैदान पर खेल की उनकी समझ कमाल की है। उन्हें पहले से बहुत ज्यादा योजना बनाना पसंद नहीं है। वे मैच के दौरान अपनी सूझबूझ से फैसले लेना पसंद करते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। वे बहुत शांत रहकर खेल और खिलाड़ियों को अच्छे से समझ लेते थे। जैसा कि सभी जानते हैं, वे बहुत ही संयमित इंसान हैं। यह एक ऐसी खूबी है जिसे मैं उनसे सीखना चाहता हूं और अपनी कप्तानी में लागू करना चाहता हूं।"
फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं फाफ
42 साल के फाफ डु प्लेसिस आज भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक्टिव हैं और लगातार रन बना रहे हैं। यह दिग्गज आखिरी बार यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में खेलता नजर आया था, जहां इसका प्रदर्शन कमाल का था।
इस लीग में फाफ रॉटरडैम डॉकर्स की कप्तानी करते दिखे थे और इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
फाफ ने खेली 10 पारियों में 139.44 के स्ट्राइक रेट से 449 रन बनाए थे, जिसमें 5 अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं। इसके अलावा वह दुनियाभर की लीग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते नजर आते हैं।
ऐसा रहा था IPL का करियर
डु प्लेसिस ने इंडियन प्रीमियर लीग में 154 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 4,773 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 39 अर्धशतकीय पारियां निकलीं। आपको बता दें कि, 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में जाने से पहले CSK के साथ नौ सीजन तक रहे।
चेन्नई की इस टीम के साथ रहते हुए, उन्होंने धोनी की कप्तानी में तीन आईपीएल खिताब जीते और काफी सफलता हासिल की। वहीं, आखिरी बार वह साल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिखे थे और उन्हें टीम का उप कप्तान भी बनाया गया था।
ये भी पढ़ें- Jio Hotstar या Fancode नहीं, इस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे IND vs NZ का तीसरा टी20 मैच