टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Explainer: Backpack Buddies of Metro Atlanta ने भूखे बच्चों की बदली जिंदगी! जरूरतमंदों को भोजन देकर कैसे बनाई पहचान?

MADHVI TANWAR · 24 सितम्बर 2026
Backpack Buddies of Metro Atlanta

Backpack Buddies of Metro Atlanta की शुरुआत साल 2017 में डनवूडी, जॉर्जिया के एक सिनेगॉग आनाथालय Temple Beth Shalom से हुई थी। अटलांटा के मूल निवासी रोनाल्ड रॉबिंस और उनकी पत्नी समरा ने इसे शुरु किया। मूल रूप से दंपत्ति ने साल 2011 में सवाना में एक छोटा प्रोग्राम चलाया था। लेकिन जब वह साल 2017 में अटलांटा लौटे, तो उन्होंने अपने स्थानीय सिनेगॉग के रब्बी से इसकी शुरुआत की। उनके साथ कुछ स्वयंसेवकों का भी साथ मिला। जिसमें उन्होंने बच्चों के लिए भोजन से भरे 10 बैग तैयार किए।

करीब 9 साल में उनका यह कार्यक्रम मेट्रो अटलांटा के नाम से जाना जाने लगा। हजारों छात्रों को भोजन उपलब्ध कराने की शुरुआत लाखों बच्चों तक पहुंची। उनकी अधिकारिक वेबसाइट https://www.backpackbuddiesatl.org/ पर भी डोनेशन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है।


नेक काम से बना संगठन

Backpack Buddies of Metro Atlanta एक ऐसा संगठन है जिसने जॉर्जिया के मेट्रो अटलांटा इलाके में भूखे और जरूरतमंद बच्चों को भोजन पहुंचाकर उनके जीवन में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव लाया है। यह संस्था मुख्य रूप से उन बच्चों की मदद करती है जो स्कूल के दिनों में तो मुफ्त या कम कीमत वाले भोजन पर निर्भर रहते हैं, लेकिन वीकेंड या छुट्टियों के दौरान उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं होता।

इस पहल के जरिए न केवल बच्चों को कुपोषण से बचाया है, बल्कि मानसिक और शैक्षणिक विकास में सुधार हुआ। जब बच्चों को सही पोषण मिलता है, तो वह स्कूल में बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। स्थानीय समुदायों, स्कूलों और स्वयंसेवकों की मदद से यह संगठन हजारों परिवारों के लिए एक उम्मीद की किरण बन चुका है। इस नेक काम की वजह से आज इस संगठन ने समाज में अपनी एक खास पहचान बना ली है।

कैसे विकसित हुआ संगठन

बैकपैक बडीज़ ऑफ़ मेट्रो अटलांटा संस्थान स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में स्वयंसेवकों के छोटे दल है। यह सप्ताह के अंत में खाने की कमी का सामना कर रहे बच्चों के लिए खराब न होने वाला भोजन पैक करता है। इसकी शुरुआत के दौरान पहले वितरण में केवल 10 छात्रों को भोजन उपलब्ध कराया गया। 9 सालों में यह संगठन हजारों से लाखों बच्चों को खाना खिलाता आ रहा है। तो चलिए बताते हैं कैसे इस संगठन का विकास हुआ?

10 बैकपैक्स से हुई शुरुआत?

मेट्रो अटलांटा के बैकपैक बडीज़ इस कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय प्राथमिक विद्यालय से हुई, जहां स्वयंसेवक हर सप्ताह इकट्ठा होकर सप्ताहांत में भोजन की कमी का सामना कर रहे बच्चों के लिए खराब न होने वाला भोजन पैक करते थे। संस्थान की माने तो यह बैग स्कूल में चुपचाप पहुंचाए जाते थे। जिससे छात्र बगैर किसी की अनुमति के यह खाना अपने बैग में डालकर घर ले जाएं। इसके पीछे की सोच यह थी कि अगर बच्चे हफ्ते में मिलने वाली मिल के लिए स्कूल पर निर्भर है तो समुदाय उनकी मदद करेगा। उनके घर पर भोजन देगा।


एक स्कूल से लेकर दर्जनों स्कूलों तक जानिए कैसे पहुंचा समुह

बैकपैक बडीज़ साल 2022 में एक पंजीकृत 501(c) (3) गैर-लाभकारी संस्था के तौर पर उभर गई। साल 2022-2023 के शैक्षणिक वर्ष में इस संस्थान ने 27 स्कूल में 800 बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया। साल 2025-2026 के शैक्षणिक वर्ष में यह संख्या 53 स्कूलों तक पहुंची, इस दौरान तकरीबन 2,625 बच्चों को भोजन खिलाया गया। आज इस संस्थान को सैकड़ों स्वयंसेवकों और 34 सामुदायिक सहयोगी संगठनों से मदद मिल रही है।

साल 2025 के अप्रैल माह में संस्था ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। जिसमें संस्थान ने अपना 10 लाख भोजन वितरण का लक्ष्य पूरा किया। यह आंकड़ा वर्षों के खाद्य स्रोत जुटाने, इन्वेंट्री प्रबंधन, पैकिंग, परिवहन और स्कूलों के साथ साझेदारी द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम रहा।

जानिए वीकेंड भोजन में क्या-क्या होता है शामिल?

बैकपैक बडीज़ का सबसे ज्यादा फोकस उस खाने पर होता है, जो लंबे समय तक सुरक्षित रहे। बच्चों के लिए विशेष तौर से ऐसा भोजन तैयार किया जाता है जो ज्यादा समय तक सही रहे। इस खाने में इसमें प्रोटीन, मुख्य भोजन, सब्जियां, नाश्ते की वस्तुएं, फल, स्नैक्स और पेय पदार्थ शामिल हैं। इसका उद्देश्य बच्चों के बैग और पेट तक भोजन पहुंचाना नहीं बल्कि विश्वास भी बनाना होता है।

जब स्कूल में भोजन नहीं मिलता तो, यह मॉडल उस समय काम आता है। इस मॉडल के अंतर्गत धार्मिक समूह, नागरिक संगठन और वरिष्ठ नागरिक केंद्र जैसे संगठन शामिल हैं जो एक या अधिक स्कूलों को गोद लेते हैं और सप्ताहांत में भोजन सहायता की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए भोजन पैक करने और पहुंचाने में मदद करते हैं।

क्या है आगे की रणनीति

स्वयंसेवक कार्यक्रम के संचालन में की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। भोजन की सूची तैयार करने से लेकर, ऑर्डर तैयार करने, डिलीवरी और संगठन के डनवुडी गोदाम में सामुदायिक कार्यक्रमों में मदद देने पर रहता है। बैकपैक बडीज़ के विस्तार के साथ-साथ स्वयंसेवकों की आवश्यकता भी होती है।

क्योंकि एक संस्थान बड़े कार्यक्रम के तहत ज्यादा भोजन की आपूर्ति, अधिक ऑर्डर तैयार करना और अधिक स्कूलों तक भोजन पहुंचाने पर फोकस करती है। संगठन के मुताबिक 250 डॉलर में स्कूल वर्ष के प्रत्येक सप्ताह में कई बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने पर रहता है। इस मेट्रो अटलांटा में अपनी तरफ से मदद देने के लिए दान भी कर सकते है, जिसकी सारी डिटेल वेबसाइट पर उपलब्ध है।


यह भी पढ़ें: विधायक के फार्म हाउस में वर्दीधारियों पर गैंगरेप का आरोप! इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और CRPF जवान गिरफ्तार