इस भाई दूज हर किसी की नजरें होंगी आप पर! ट्राई करें ये 7 खूबसूरत एथनिक लुक्स
Ethnic Outfit Ideas for Bhai Dooj 2026: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत रिश्ते का प्रतीक है। इस खास मौके पर बहनें सज-संवरकर भाई का तिलक करती हैं।
ऐसे में हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे सुंदर और स्टाइलिश नजर आए। अगर आप भी इस भाई दूज पर साड़ी या लहंगे से हटकर कुछ नया पहनना चाहती हैं, तो एथनिक आउटफिट्स के ये 7 विकल्प आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। इनमें आपको ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच भी मिलेगा।
हरा प्रिंटेड अनारकली और कंट्रास्ट दुपट्टा
भाई दूज पर एलिगेंट लुक पाने के लिए हरे रंग का प्रिंटेड अनारकली सूट पहन सकती हैं। मोर और पत्तियों के खूबसूरत प्रिंट वाला स्लीवलेस कुर्ता काफी आकर्षक लगेगा। इसके साथ पीला या ऑलिव ग्रीन सिल्क दुपट्टा कैरी करें। गोटा-पट्टी वर्क वाला दुपट्टा आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
हॉट पिंक धोती-कुर्ता सेट
कुछ हटकर पहनना चाहती हैं, तो हॉट पिंक धोती-कुर्ता सेट चुनें। गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला छोटा कुर्ता और मैचिंग धोती पैंट आपको स्टाइलिश लुक देंगे। इसके साथ ट्रेडिशनल मोजरी पहनकर अपने लुक को पूरा करें।
मस्टर्ड येलो सीक्विन सूट
फेस्टिव लुक के लिए मस्टर्ड येलो सीक्विन सूट बेहतरीन रहेगा। स्ट्रेट कुर्ते और चूड़ीदार पर चमकदार वर्क आपको खास लुक देगा। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा और खूबसूरत पोटली बैग कैरी करें।
ऑरेंज इंडो-वेस्टर्न ब्लेजर और स्कर्ट
अगर आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल स्टाइल का कॉम्बिनेशन पसंद है, तो ऑरेंज इंडो-वेस्टर्न सेट ट्राई करें। मिरर वर्क वाला ब्लेजर और घेरदार स्कर्ट आपको सबसे अलग दिखाएंगे। इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहन सकती हैं।
ऑफ-व्हाइट सूट और हैवी दुपट्टा
सादगी में खूबसूरती पसंद करने वाली लड़कियों के लिए ऑफ-व्हाइट सूट अच्छा विकल्प है। हल्के गोटा वर्क वाले सूट के साथ डार्क पिंक या रेड बंधेज दुपट्टा पहनें। यह कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत और क्लासी लगेगा।
पेस्टल पर्पल शरारा सेट
हल्के रंगों का शौक है, तो लैवेंडर शरारा सेट चुनें। रंग-बिरंगी कढ़ाई और सीक्विन वर्क वाली शॉर्ट कुर्ती के साथ घेरदार शरारा और नेट दुपट्टा पहनें। यह आपको फ्रेश और ग्रेसफुल लुक देगा।
शैंपेन गोल्ड इंडो-वेस्टर्न सेट
रॉयल और एलिगेंट लुक के लिए शैंपेन गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वाला इंडो-वेस्टर्न सेट पहन सकती हैं। फ्लोरल कढ़ाई वाला स्लीवलेस ब्लाउज और मैचिंग वाइड लेग पैंट्स खूबसूरत लगेंगे।
साथ में नेट दुपट्टा, हैवी ईयररिंग्स और हल्का मेकअप आपके लुक को कंप्लीट करेगा। इस भाई दूज पर अपनी पसंद और कंफर्ट के अनुसार इनमें से कोई भी आउटफिट चुनें और अपने फेस्टिव लुक से हर किसी का दिल जीत लें।
ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ मामले के बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर्स को भीड़ और फैंस के जमावड़े से बचने की दी सलाह