टीएनपी न्यूज़
होम / बिजनेस
बिजनेस

EPFO: PF अकाउंट में गलती सुधारना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे अपडेट करें अपनी डिटेल

Anurag Kumar Tripathi · 10 नवम्बर 2026
EPFO

EPFO: अगर आपका भी पीएफ अकाउंट है और उसमे कुछ गड़बड़ियां है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। अब आपको PFO ऑफिस के चक्कर लगाने या लंबी कागजी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है।

अब घर बैठ अकाउंट धारक कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके अकाउंट में नाम, जन्मतिथि, जेंडर या माता-पिता के नाम जैसी गलत जानकारी सही कर सकते है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

EPFO ने आसान किया प्रोफाइल अपडेट का तरीका

EPFO ने धारक को सुधार प्रक्रिया को और सरल बनाने की घोषणा की थी। इसके तहत जिन सदस्यों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) आधार के जरिए वैलिडेट है, वे कई व्यक्तिगत जानकारियों को खुद अपडेट कर सकते हैं। खास बात यह है कि पात्र मामलों में दस्तावेज अपलोड करने और नियोक्ता या EPFO कार्यालय की मंजूरी लेने की जरूरत भी नहीं होगी।

इस सुविधा के तहत सदस्य अपना नाम, जन्मतिथि, जेंडर, राष्ट्रीयता, पिता या माता का नाम, वैवाहिक स्थिति, जीवनसाथी का नाम, नौकरी शुरू करने की तारीख और नौकरी छोड़ने की तारीख जैसी जानकारी सुधार सकते हैं।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

UAN का उपयोग करके मेंबर पोर्टल में लॉग इन करें।
'जॉइंट डिक्लेरेशन' सुविधा पर क्लिक करें।
जिन विवरणों को आप ठीक करना चाहते हैं, उन्हें चुनें।
सही जानकारी दर्ज करें और सहायक दस्तावेज़ अपलोड करें।
अपना अनुरोध सबमिट करें।

EPFO की सेवाओं के लिए एजेंट को न दें पैसे

EPFO की कई ऑनलाइन सेवाएं सदस्यों के लिए मुफ्त हैं। इसलिए PF अकाउंट में सुधार या KYC अपडेट कराने के नाम पर किसी अनधिकृत एजेंट या साइबर कैफे ऑपरेटर को पैसे देने से बचें। हमेशा EPFO के आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें और अपना UAN, पासवर्ड या OTP किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।