मिस्र में बड़ा रेल हादसा! आमने-सामने 2 ट्रेनों की टक्कर, 7 की मौत 112 घायल
मिस्र: Egypt के गीज़ा प्रांत में रविवार 8 नवंबर 2026 को एक भीषण रेल दुर्घटना हुई, जिसमें 7 लोगों की मौत और कम से कम 112 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा काहिरा से करीब 52 किलोमीटर दूर अल-अय्यात (Al-Ayyat) जिले में हुआ। 2 यात्री ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर से हड़कंप मच गया। टक्कर के बाद राहत दल घटनास्थल पर मलबे को हटाने और बचाव कार्य के लिए भारी क्रेन का इस्तेमाल कर रहा था, तब यह घटना हुई थी। मिस्र के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के अनुसार, रविवार को हुए इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और 112 लोग घायल हुए हैं।
राष्ट्रपति के संज्ञान में आया मामला
मिस्र की राजधानी के दक्षिण में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। रेलवे अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गीज़ा से फ़यूम जा रही एक ट्रेन, काहिरा से दक्षिण की ओर असवान शहर जा रही दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे पर राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने संज्ञान लेकर कहा कि वह इस हादसे पर नज़र रखे हुए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को तुरंत जांच करने का निर्देश दिया है। जिससे लापरवाही पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को ज़िम्मेदार ठहराया जा सके। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर के बाद राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा रहा था। गांव वाले, फर्स्ट रेस्पॉन्डर और रेलवे कर्मचारी पलटी हुई बोगियों में फंसे यात्रियों को जल्द से जल्द बाहर निकाला।
हादसा कैसे हुआ
काहिरा से करीब 52 किलोमीटर दूर गीज़ा प्रांत के अल-अय्यत जिले में एक खड़ी हुई काहिरा-असवान पैसेंजर ट्रेन को पीछे से आ रही गीज़ा-फयूम पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन के कम से कम 6 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। मरने वालों में ट्रेन का ड्राइवर और हेलपर भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 70 से अधिक एम्बुलेंस और भारी क्रेनें मौके पर भेजी गईं। स्थानीय ग्रामीणों और राहत टीमों ने डिब्बों में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला।
उच्च स्तरी जांच शुरू
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को हादसे की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: DIWALI पर PUNJAB में पराली जलाने के मामलों में भारी उछाल, एक दिन में 1,152 घटनाएं दर्ज