टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

जम्मू-कश्मीर में भूकंप से हिली धरती, बारामूला में 3.3 तीव्रता दर्ज

Ajit Kumar Singh · 8 नवम्बर 2026
Earthquake jolts Jammu Kashmir

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आज रविवार 8 नवंबर को सुबह हल्के तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का था।

भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर दर्ज की गई

भूकंप आज सुबह 5:23 बजे IST पर आया। इसका केंद्र बारामूला में अक्षांश 34.261 उत्तरी और देशांतर 74.155 पूर्वी पर था। भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी पुष्टि की है। अभी तक किसी जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

कश्मीर घाटी भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र

कश्मीर घाटी भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में आती है, जहां समय-समय पर हल्के झटके महसूस होते रहते हैं। अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।