टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

सुबह-सुबह कांपी अफगानिस्तान की धरती, 5.3 तीव्रता का भूकंप

MADHVI TANWAR · 1 अक्टूबर 2026
अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में बीते कुछ समय में कई बार भूकंप के तेज झटको ने लोगों के मन में डर का माहौल बना दिया है। एक के एक कई बार भूकंप के कारण अफगानिस्तान की धरती में कंपन महसूस किए हैं। आज एक बार फिर सुबह-सुबह अफगानिस्तान के हिंदूकुश की धरती पर भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के हिसाब से भूकंप की तीव्रता 5.3 तक देखी गई।

5.3 की तीव्रता का आया भूकंप


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार यानी आज सुबह अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता वाला भूकंप आया। नेशनल सर्वेयरेज सिस्टम के हिसाब से भारतीय समयानुसार सुबह 6:59:20 बजे भूकंप आया। भूकंप की 126 किलोमीटर की गहराई नापी गई है। इसे लेकर नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने x पर पोस्ट करक जानकारी दी है।

EQ of M: 5.3, On: 01/10/2026 06:59:20 IST, Lat: 35.981 N, Long: 68.700 E, Depth: 126 Km, Location: Afghanistan.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/1QelcCg2Mn

— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 1, 2026

भूकंप का निर्धारित केंद्र 35.981 रहा

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता: 5.3 नापी गई। इसका मुख्य केंद्र अक्षांश: 35.981 N, देशांतर: 68.700 E रहा और भूकंप की गहराई 126 किमी नापी गई। भूकंप का निर्धारित केंद्र 35.981 उत्तरी अक्षांश और 68.700 पूर्वी देशांतर पर लगाया, जो काबुल से लगभग 165 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम में स्थित था।

 

यह भी पढ़ें: TMC नेता सीमा खन्ना के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच