टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

देश के 2 राज्यों में कांपी धरती! हिमाचल प्रदेश में 3.2 और तेलंगाना में 2.5 तीव्रता का भूकंप

MADHVI TANWAR · 6 नवम्बर 2026
देश के 2 राज्यों में कांपी धरती

Earthquake news: आज देश के 2 अलग-अलग राज्यों में भूकंप के कारण धरती कांपी है। हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में कुछ घंटों के अंतराल पर भूकंप दर्ज किए गए। पहला भूकंप हिमाचल प्रदेश के चंबा में आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक 3.2 तीव्रता का यह भूकंप आया। वहीं दूसरा भूकंप तेलंगाना में आया है। जो नारायणपेट में आया है, इसकी तीव्रता 2.5 दर्ज की गई है। दोनों जगहों पर भूकंप के केंद्र जमीन के भीतर अलग-अलग गहराई पर थे। सुबह-सुबह धरती हिलने से लोगों में डर का माहौल बन गया।


हिमाचल प्रदेश के चंबा में 3.2 तीव्रता का भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के चंबा में शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 59 मिनट 46 सेकंड पर भूकंप आया। जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र 32.719 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.123 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई जमीन से 15 किलोमीटर नीचे थी।

चंबा और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचना है। सुबह का समय होने के कारण कई लोग अपने घरों में थे। ऐसे में झटके महसूस होने पर लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण बड़े नुकसान की आशंका कम है. फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।


तेलंगाना के नारायणपेट में भी हिली धरती

हिमाचल प्रदेश से पहले तेलंगाना में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार तेलंगाना के नारायणपेट में सुबह 6 बजकर 16 मिनट 46 सेकंड पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र 16.452 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.414 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप की गहराई जमीन से महज 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। इस भूकंप की तीव्रता काफी कम थी। हालांकि, कम गहराई पर आने वाले भूकंप के झटके आसपास के क्षेत्रों में महसूस हो सकते हैं। फिलहाल इस घटना में किसी तरह के बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में करोल बाग की गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 22 फायर टेंडर गाड़ियां