DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव आज, कई कॉलेज के बाहर पुलिस बल तैनात
DUSU Election 2026: आज DUSU चुनावों के कारण दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुबह से ही स्टूडेंट्स की लंबी कतारे कॉलेज में मतदान करने के लिए लगी हुई है। इस बार ABVP, NSUI और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। दो पारियों में वोटिंग होनी है। इस बार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। किसी तरह का हंगामा न हो उसके लिए पहले से ही मौके पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
अतिरिक्त DCP मौके पर पहुंचे
अतिरिक्त DCP पुखराज के गुप्ता ने कहा, "आज DUSU का चुनाव है। पहली शिफ्ट में चुनाव का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 7:30 बजे तक है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने अपने नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। हर कॉलेज के गेट पर पिकेट और बैरिकेडिंग की गई है। हमने कुछ स्थानों पर वाहन-मुक्त क्षेत्र बनाया है ताकि बच्चों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।
#WATCH दिल्ली: अतिरिक्त DCP पुखराज के गुप्ता ने कहा, "आज DUSU का चुनाव है। पहली शिफ्ट में चुनाव का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 7:30 बजे तक है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने अपने नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं... हर कॉलेज… https://t.co/DdYgigbyzB pic.twitter.com/5lIxqJXVsa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2026
DCP नॉर्थ ने दी जानकारी
DCP नॉर्थ निहारिका भट्ट भी इस समय दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंच चुकी है। DCP नॉर्थ निहारिका भट्ट ने कहा कि, DUSU चुनाव के लिए आज वोटिंग का दिन है, इसके लिए पुलिस ने पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। हमारे पास नॉर्थ पुलिस से पर्याप्त लोकल पुलिस बल मौजूद है। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात की गई है। दिल्ली पुलिस और बाहरी फोर्स मिलाकर लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
#WATCH दिल्ली: DCP नॉर्थ निहारिका भट्ट ने कहा, "DUSU चुनाव के लिए आज वोटिंग का दिन है, इसके लिए पुलिस ने पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। हमारे पास नॉर्थ पुलिस से पर्याप्त लोकल पुलिस बल मौजूद है... ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात की गई है... दिल्ली पुलिस और… pic.twitter.com/sBR6pG3jPy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2026
2 चरणों में होगा मतदान
इस वर्ष तकरीबन 1.4 लाख से ज्यादा छात्र अपने छात्र मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मॉर्निंग कॉलेजों में सुबह 8:30 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। जो दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। वहीं दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक इवनिंग कॉलेजों के छात्र वोट डाल सकेंगे।
इन पदों के लिए चुनाव
छात्रसंघ के चार प्रमुख पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन के बीच इस बार आमने-सामने से कांटे की टक्कर हैं। एबीवीपी की तरफ से अध्यक्ष पद पर यश डबास मैदान में हैं, जबकि एनएसयूआई ने विजय शंकर मीणा पर दांव लगाया है। वामपंथी छात्र संगठनों की ओर से भी मजबूत दावेदारी पेश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: 30 गेंदों में जड़ा शतक... धुआंधार बल्लेबाजी कर महादेव भक्त Abhishek Sharma ने जीता सभी का दिल