टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

दुष्यंत कुमार गौतम ने सिक्किम के राज्यपाल पद की ली शपथ, आरोपों के बीच फैसले पर कायम रहा केंद्र

MADHVI TANWAR · 19 अक्टूबर 2026
दुष्यंत कुमार गौतम ने सिक्किम के राज्यपाल पद की ली शपथ

dushyant kumar gautam : सिक्किम के नव नियुक्त राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम ने आज सोमवार को लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। जिसके बाद राजनीति में विपक्ष द्वारा आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार यानी 13 अक्टूबर को 4 नए राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की थी।

जिनमें सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल, ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नामित किया गया है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में दी गई है।

अंकिता भंडारी मामले की चल रही है जांच

सिक्किम के लोक भवन, गंगटोक में 19 अक्टूबर 2026 को आयोजित समारोह में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए. मुहम्मद मुस्ताक ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। गौतम की नियुक्ति को लेकर विवाद उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी एंगल की जांच के बीच सामने आया है।

अंकिता के परिजनों और विपक्षी नेताओं ने नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए इसे रद्द करने की मांग की थी। वहीं, गौतम ने आरोपों से इनकार किया है और मामले में सीबीआई जांच जारी है।

अंकिता के माता-पिता ने की थी नियुक्ति रद्द करने की मांग

गौतम का नाम उस "वीआईपी" के रूप में सामने आया है, जिसके लिए रिसॉर्ट मालिक ने अंकिता भंडारी पर "विशेष सेवाएं" देने का दबाव डाला था। अंकिता भंडारी की कथित तौर पर मना करने पर हत्या कर दी गई। गौतम ने इन आरोपों का खंडन किया है और मानहानि का मुकदमा दायर किया है,

जबकि कथित "वीआईपी" मामले की सीबीआई द्वारा अभी भी जांच की जा रही है। मारी गई 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट के माता-पिता ने भी गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की है।

सिक्किम के छात्रों ने अध्यक्ष को लिखा पत्र

उत्तराखंड में 2022 में 19 वर्षीय युवक की हत्या से जुड़े आरोपों और सार्वजनिक रूप से उठ रहे सवालों के मद्देनजर राज्यपाल की नियुक्ति पर संघ चिंता व्यक्त करता है। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर से जुड़ी उर्मिला सनावर ने कथित तौर पर ऑडियो क्लिप में आरोप लगाया है कि दुष्यंत कुमार गौतम इस मामले से जुड़े अज्ञात वीआईपी हैं।

ये आरोप अदालत में साबित नहीं हुए हैं। गौतम ने आरोपों का खंडन किया है और मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

6 राज्यों में हुए फेरबदल

सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त किए गए दुष्यंत गौतम भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वे दिल्ली नगर निगम में पार्षद और राज्यसभा सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। ये नियुक्तियां 6 राज्यों में हुए फेरबदल का हिस्सा हैं, जिसके तहत सिक्किम और केरल के राज्यपालों को क्रमशः केरल और तमिलनाडु में स्थानांतरित किया गया है।

इन्हें भी मिली अहम जिम्मेदारी

कर्नाटक की राज्यपाल नियुक्त की गई सुधा यादव हरियाणा के महेंद्रगढ़ से पूर्व लोकसभा सांसद और भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य हैं। उन्होंने आईआईटी रुड़की से रसायन विज्ञान में एमएससी और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है और 2019 से 2022 तक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य के रूप में कार्य किया है।

विभागों का कार्यभार संभाला

उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के बालाघाट से पूर्व लोकसभा सांसद हैं। वे मध्य प्रदेश सरकार में विधायक और मंत्रिमंडल मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने शिक्षा, वन, परिवहन और खान जैसे विभागों का कार्यभार संभाला। उन्होंने मध्य प्रदेश के चौथे राज्य वित्त आयोग की अध्यक्षता भी की है।

धोबी समुदाय के नेता को मिली अहम जिम्मेदारी

धोबी समुदाय के दलित नेता ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे झारखंड के पूर्व सांसद हैं, जिन्होंने लगातार 3 कार्यकाल तक लोकसभा में पलामू का प्रतिनिधित्व किया और 1996, 1998 और 1999 में चुनाव जीते। उन्होंने अविभाजित बिहार में विधायक के रूप में भी कार्य किया है।

यह भी पढ़ें: बच्चों के खिलाफ अपराध पर केंद्र सरकार सख्त, रोकथाम का खाका तैयार; बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?