टीएनपी न्यूज़
होम / स्वास्थ्य
स्वास्थ्य

गालों पर आएगी कुदरती लाली! सर्दियों में पिएं गरमा-गरम मोरिंगा सूप

Geeta Sharma · 12 नवम्बर 2026
moringa soup

Moringa Soup Tips: सर्दियों के मौसम में हमारी स्कीन की रंग फीकी पड़ जाती है। ऐसे में त्वचा की देखभाल के साथ खानपान पर ध्यान देना भी जरूरी है।अगर आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी और पौष्टिक शामिल करना चाहते हैं, तो मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियों से बना गरमा-गरम सूप एक अच्छा विकल्प हो सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह सूप शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स देने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।

मोरिंगा सूप पीने के फायदे

मोरिंगा की हरी पत्तियों में विटामिन A, C, आयरन और कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर की सामान्य रोग प्रतिरोधक क्षमता और त्वचा की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। सर्दियों में गर्म सूप पीने से शरीर को गर्माहट और हाइड्रेशन भी मिलता है। हालांकि, केवल मोरिंगा सूप पीने से गालों पर प्राकृतिक लाली आने की गारंटी नहीं है। इसके लिए संतुलित आहार और पर्याप्त नींद भी जरूरी है।

मोरिंगा सूप बनाने के लिए सामग्री

1 कप ताजी मोरिंगा की पत्तियां
4-5 लहसुन की कलियां
1 छोटा टुकड़ा अदरक
1 छोटा प्याज या गाजर
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच मक्खन या देसी घी
1 चम्मच कॉर्नफ्लार (वैकल्पिक)
स्वादानुसार नमक और काला नमक
2 गिलास पानी

मोरिंगा सूप बनाने की आसान विधि

सबसे पहले एक पैन में दो गिलास पानी डालें। इसमें धुली हुई मोरिंगा की पत्तियां, कटा हुआ प्याज, गाजर, अदरक और लहसुन डालकर करीब 8-10 मिनट तक पकाएं। जब सभी सामग्री अच्छी तरह नरम हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

मिश्रण को थोड़ा ठंडा करके मिक्सी में डालें और स्मूद प्यूरी बना लें। अब इसे छलनी से छान लें। दूसरे पैन में मक्खन या घी गर्म करें और तैयार प्यूरी डाल दें। इसमें काली मिर्च, नमक और काला नमक मिलाएं। सूप गाढ़ा पसंद हो तो कॉर्नफ्लार का घोल डाल सकते हैं। इसे कुछ मिनट उबालें।

स्वाद और पोषण बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

हमेशा ताजी और अच्छी तरह धुली मोरिंगा की पत्तियों का इस्तेमाल करें।
पत्तियों को बहुत देर तक न पकाएं, ताकि स्वाद और पोषक तत्वों का बेहतर संरक्षण हो सके।
स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नींबू का रस मिला सकते हैं।
सूप को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए इसमें गाजर भी शामिल करें।

डिनर में करें शामिल

सर्दियों की ठंडी शाम में एक कटोरी गर्म मोरिंगा सूप स्वाद और पोषण का अच्छा मेल है। इसे डिनर से पहले या हल्के शाम के स्नैक के रूप में पी सकते हैं। नियमित संतुलित डाइट के साथ यह हेल्दी आदत आपकी सेहत और त्वचा दोनों का ख्याल रखने में मदद कर सकती है।

ये भी पढ़ें: छठ महापर्व पर स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान! किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल?