टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

'ड्रग्स और नशा बड़ी चुनौती', PM मोदी ने युवाओं से की बचाने की अपील

Ajit Kumar Singh · 29 नवम्बर 2026
pm modi mann ki baat
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 29 नवंबर को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 140वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं में नशे की बढ़ती चुनौती पर चिंता जताई और कहा कि ड्रग्स और नशीली दवाओं का सेवन देश के युवाओं के सपनों के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है।

ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई: 'नशा मुक्त युवा अभियान'

'मन की बात' के 140वें एपिसोड PM मोदी ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हो रही है कि देशभर में नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता लगातार बढ़ रही है और इसके साथ ही 'नशा मुक्त युवा अभियान' भी पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में समाज की बढ़ती भागीदारी पर भी ज़ोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरे देश में ‘ड्रग-फ्री यूथ कैंपेन’ यानी नशा मुक्त युवा अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि, ड्रग्स और नशीली दवाओं का सेवन हमारे युवाओं के सपनों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। 

विकसित भारत के लिए नशे से मुक्त होना बेहद जरूरी

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवाओं का स्वस्थ, आत्मविश्वास से भरा और नशे से मुक्त होना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें और इस सामाजिक चुनौती से निपटने के लिए मिलकर काम करें। पीएम मोदी ने सामूहिक प्रयासों की ताकत पर जोर देते हुए कहा कि कई ऐसे काम होते हैं, जिन्हें अकेले करना मुश्किल लगता है, लेकिन जब पूरा समाज एक अभियान के रूप में आगे बढ़ता है तो लोगों का उत्साह और ऊर्जा बढ़ जाती है।

देश ड्रग्स की जानलेवा आदत से हमेशा के लिए आज़ाद हों 

इस दौरान PM मोदी ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए ‘नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान’ शुरू किया। इस संदर्भ में  उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के सेवन के खिलाफ देशव्यापी अभियान का मकसद लोगों, परिवारों, समाज और देश को फ़ायदा पहुंचाना है। आज हम जो कैंपेन देख रहे हैं, वह व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए है; सबसे बढ़कर, यह देश के लिए है। PM मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे देश विकसित भारत बनने की ओर बढ़ रहा है, यह ज़रूरी है कि हमारे युवा तन और मन से हेल्दी हों, आत्मविश्वास से भरे हों, और ड्रग्स की जानलेवा आदत से हमेशा के लिए आज़ाद हों। इसके साथ ही मन की बात के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने डिजिटल सुरक्षा और साइबर धोखाधड़ी का मुद्दा भी उठाया।  

ये भी पढ़ें- परिसीमन बिल पर इमरान मसूद का BJP पर हमला, बोले- 'समर्थन करना आत्मघाती'