टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Donald Trump के एक पोस्ट ने बढ़ाया दुनिया का सियासी पारा, आखिर तस्वीर में ऐसा क्या है? समझे इसके मायने

Anurag Kumar Tripathi · 7 नवम्बर 2026
Donald Trump

Donald Trump: मिडटर्म में करारी हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट में तहलका मचा दिया है। उन्होंने 'ट्रुथ सोशल' पर अपनी एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर साझा की है, जिसमें वे एक डेस्क पर झुके हुए हैं और इसके साथ "मिस्टर वीटो" (MR. VETO) कैप्शन लिखा है। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

दरअसल हार के बाद जनवरी से ट्रंप की ताकत कम हो जाएगी। यही कारण है कि ट्रंप ने साफ कर दिया है हार के बाद भी उनकी ही जलवा रहने वाला है। चलिए आपको बताते है कि क्या है इसके मायने और क्या होता है वीटो।

Donald Trump के ट्वीट से मचा तहलका

बता दें कि ट्रंप ने अपने एक्स हैंडल पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "Mr Veto" जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। बता दें कि डेमोक्रेट्स के पास मौजूद साधारण बहुमत से कहीं अधिक है और किसी विधेयक को पारित करने के लिए जरूरी सामान्य बहुमत की आवश्यकता से भी काफी बड़ा है।

हालांकि किसी भी कानून को रोकने के लिए ट्रंप के पास वीटो का विकल्प है। ट्रंप का कार्यकाल देखें तो वह अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकते है। इस फोटो ने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को मिली करारी हार

बता दें कि अमेरिकी संसद की दोनों ही सदनों में डोनाल्ड ट्रंप को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद से ही अमेरिका में चुनावी 'उथल-पुथल' का सामना करना पड़ा रहा है।

इसके ट्वीट के बाद अब सवाल है कि क्या हार के बाद भी ट्रंप का जलवा बरकार रहने वाला है? माना जा रहा है कि ट्रंप का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। अगर डेमोक्रेट्स सरकार के खिलाफ कोई बिल भी पास करते है तो अमेरिकी राष्ट्रपति उसे वीटो कर सकते है, जिससे बिल पास नहीं हो पाएगा। 

यह भी पढ़े - Gadi Eisenkot: इस दिन मिलेगा इजरायल को नया प्रधानमंत्री! क्या समाप्त हो गया वेंजामिन नेतन्याहू का राजनीति करियर?