स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बदलेगा नाम! Donald Trump के ऐलान से सुगबुगाहट तेज, महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते पर गहराया संकट
Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते है। कभी वह ईरान को तबाह करने की धमकी देते है तो दूसरे दिन ही वह उससे डील की बात करने लगते है। नोबेल की मांग भी ट्रंप लगातार करते आ रहे है, यह अलग बात है कि अभी तक उनकी बात नहीं मानी गई है। इस बीच ट्रंप ने एक और नया ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलने की सलाह दी है।
दरअसल लोगों को संबोधित तरते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान "पूरी तरह से पागल" है और वह युद्ध को "बहुत तेज़ी से" खत्म कर सकते हैं। वह होर्मुज़ का नाम बदलकर "ट्रंप स्ट्रेट" (Trump Strait) रखने के बारे में सोच रहे हैं। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरी खबर।
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बदलेगा नाम?
एक तरफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका अपना दावा ठोक रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ लगातार ईरान भी होर्मुज पर दावा करने में लगा हुआ है। अब ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज का नाम बदलकर ट्रंप स्टेट कर देना चाहिए। जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है कि क्या अमेरिका सबसे बड़े समुद्री रास्ते में से एक पर कब्जा करने वाला है।
दूसरी तरफ लगातार ईरान अपना दावा कर रहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज उसके कब्जे में है। अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार ईरान पर हमले की धमकी दे रहे है।
हमले से दहला समुद्री रास्ता
बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मालवाहक जहाजों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। मिसाइल हमलों में कई क्रू सदस्य घायल हो गए, जिसमे भारतीय भी शामिल है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाजों पर लगातार हमले किए जा रहे है। अमेरिका और ईरान दोनों ही इस समुद्री रास्ते पर अपना दावा कर रहे है।
बता दें कि यह सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में से एक है, जहां से कच्चा तेल, एलपीजी और अन्य प्राकृतिक गैस अन्य देशों में भेजी जाती है।
यह भी पढ़े - मुकेश अंबानी पर क्यों भड़के Elon Musk, स्टारलिंक भारत के लिए साबित हो सकता है खतरा! जानें सबकुछ