टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

महाशक्तियों का महामंथन! Donald Trump, Putin और Xi Jinping की बैठक से क्या बदल जाएगा वैश्विक समीकरण? जानें सबकुछ

Anurag Kumar Tripathi · 19 नवम्बर 2026
Donald Trump

Donald Trump: दुनिया की तीन सबसे बड़ी सैन्य और परमाणु ताकतें एक मंच पर आ गई हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। चीन के शेनझेन में 19 नवंबर 2026 को आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान तीनों नेताओं की यह पहली औपचारिक त्रिपक्षीय बातचीत हो रही है।

इस बैठक को वैश्विक राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि तीनों देशों के बीच व्यापार, परमाणु हथियार, रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान संकट जैसे कई मुद्दों पर मतभेद हैं। इस महाबैठक ने कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। आइए समझते है क्या है इसके मायने।

Donald Trump का सबसे बड़ा एजेंडा क्या है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण है। वह अमेरिका, रूस और चीन के बीच परमाणु हथियारों को नियंत्रित करने के लिए किसी नए समझौते की संभावनाएं तलाशना चाहते हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली न्यू स्टार्ट संधि फरवरी 2026 में समाप्त हो गई थी। ट्रंप चाहते हैं कि भविष्य में होने वाले किसी भी परमाणु समझौते में चीन को भी शामिल किया जाए।

इसके अलावा ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष भी अमेरिका के एजेंडे में शामिल है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए इस मुद्दे पर बातचीत अहम हो सकती है।

क्या दुनिया में नया वर्ल्ड ऑर्डर बनने जा रहा है?

इस बैठक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा नए वैश्विक शक्ति संतुलन की हो रही है। अमेरिका, रूस और चीन तीनों के पास विशाल सैन्य ताकत और परमाणु हथियारों का बड़ा जखीरा है। ऐसे में इनके बीच होने वाली किसी भी बड़ी सहमति का असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।

कुछ विश्लेषक इस बैठक की तुलना 1945 के याल्टा सम्मेलन से कर रहे हैं, जहां द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वैश्विक व्यवस्था को लेकर बड़े फैसले हुए थे। हालांकि, मौजूदा बैठक को उसी स्तर का ऐतिहासिक समझौता मानना अभी जल्दबाजी होगी।

आज की दुनिया में भारत, यूरोप, जापान और दूसरे क्षेत्रीय देशों की भी अहम भूमिका है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या दुनिया का वैश्विक परिदृश्य बदलने वाला है?

 यह भी पढ़े - Benjamin Netanyahu का पत्ता साफ! इजरायल को जल्द मिल सकता है नया राष्ट्रपतिD, पढ़े पूरी रिपोर्ट