टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

'शरिया के सामने आत्मसमर्पण..' मिडटर्म हार से बिलबिलाए Donald Trump, ईरान पर मंडराया बड़ा संकट!

Anurag Kumar Tripathi · 5 नवम्बर 2026
Donald Trump

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को करारी हाल मिल चुकी है। कांग्रेस के दोनों ही सदनों में अमेरिकी राष्ट्रपति बहुमत गवा चुके है। चुनाव नतीजों के बाद से ट्रंप लगातार इस्लाम और शरिया को टारगेट कर रहे है। जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है कि क्या ट्रंप हारने के बाद भी ईरान में तबाही मचाने वाले है।

सबसे बड़ी बात है कि इजरायल में भी नेतन्याहू बहुमत हासिल करने में पीछे रह गए है। जिसकी वजह से उनका सियासी सफर खतरे में आ गया है। इसी बीच ट्रंप ने शरिया को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया, जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इस लेख के माध्यम से बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

शरिया को लेकर Donald Trump ने दी तीखी प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "हम कभी भी साम्यवाद या शरिया के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।

न आज, न कल, और न ही कभी। जब आज़ादी पर खतरा आता है, तो अमेरिकी पीछे नहीं हटते, बल्कि और भी मजबूती से डट जाते हैं।
हर निर्णायक घड़ी में ईश्वर इस राष्ट्र के साथ खड़े रहे हैं, और आज भी वे हमारे साथ हैं। देखिए, जब स्वतंत्र लोग झुकने से इनकार कर देते हैं, तो वे क्या कर दिखाते हैं"।

ट्रंप ईरान पर कर सकते है भीषण हमला!

चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह कि क्या अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा? या एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान पर भीषण हमला कर सकते है। यह बात याद रहें कि भले की उनकी पार्टी को बहुमत ना मिला हो लेकिन ट्रंप राष्ट्रपति ही रहेंगे।

इसके अलाव डेमोक्रेटिक पार्टी को जनवरी में दोनों ही सदनों की कमान सौंपी जाएगी। यह कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी कि ईरान पर खतरा पूरी तरह से टल चुका है। ट्रंप को समझना बहुत ज्यादा ही मुश्किल है।

यह भी पढ़े - Donald Trump के हारते ही ईरान ने चल दी नई चाल, भारत समेत इन देशों को होगा जबरदस्त फायदा, पढ़े पूरी खबर