टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Donald Trump ईरान पर बरसाएंगे न्यूक्लियर बम, अमेरिकी राष्ट्रपति के खुलासे से मचा हड़कंप, जानें पूरी डिटेल

Anurag Kumar Tripathi · 16 अक्टूबर 2026
Donald Trump

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता जा रहा है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार ईरान को तबाह करने की धमकी दे रहे है, तो दूसरी तरफ ईरान भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर हमले कर रहा है। जिससे मिडिल ईस्ट में चिंता गहरा गई है।

एक इंटरव्यू के दौरान डोनाल्ड ट्रंप से ईरान पर न्यूक्लियर बम गिराने पर सवाल पूछा गया, जिसपर ट्रंप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या अमेरिका का ईरान पर यह आखिरी हमला होने जा रहा है? चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर करेंगे न्यूक्लियर हमला!

अपने एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने अमेरिका को रूस और चीन से भी आगे, दुनिया की "सबसे बड़ी परमाणु शक्ति" बताया।

साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि "मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स" (सभी बमों की जननी) एक बहुत बड़ा, गैर-परमाणु बम है। हालांकि ट्रंप एक ऐसे व्यक्ति है जिनका मन कभी भी बदल जाता है। खबरें तो यह भी अमेरिका ईरान पर जल्द मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स गिरा सकता है, जिससे भारी तबाही की आशंका है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान मचा रहा है तबाही

अमेरिका की लगातार धमकी के बाद भी ईरान रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वह लगातार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गुजर रहे जहाजों पर हमला कर रहा है, जिसकी वजह से भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। साथ ही ईरान ने अमेरिका के सामने अपनी 7 शर्तें रख दी है और साफ कहा है कि जब तक उसकी शर्तें नहीं मानी जाती है, तब तक वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हमला करता रहेगा।

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी

गौरतलब है कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक कच्चा तेल 105 डॉलर प्रति बैरल पार पहुंच चुका है, जो एक चिंता का विषय है। यानि अगर कच्चा तेल और बढ़ता है तो पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।