टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Donald Trump ईरान पर करेंगे भीषण हमला! इराक के बयान से मचा हड़कंप

Anurag Kumar Tripathi · 9 नवम्बर 2026
Donald Trump

Donald Trump: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर सुर्खियों में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा रुख और इराक को दी गई चेतावनी ने क्षेत्र में नए सैन्य टकराव की आशंका बढ़ा दी है।

हालांकि, ट्रंप ने ईरान पर तत्काल नए हमले की संभावना को कम बताया है, लेकिन उनके सख्त संदेश ने तेहरान और उसके समर्थक संगठनों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने बड़ा दावा किया है।

इरान के रास्ते अमेरिका ईरान पर कर सकता है हमला

हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने अपने राजनीतिक साथियों को बताया है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पेश किए गए एक लीक हुए युद्ध प्लान का कुछ हिस्सा देखा है। इस प्लान में अमेरिका और ईरान के बीच संभावित युद्ध के तीन अलग-अलग रास्ते बताए गए हैं।

इनमें से एक में अमेरिकी सेना इराक की जमीन का इस्तेमाल करके दक्षिणी ईरान पर हमला कर सकती है, जबकि दूसरे में ईरान बगदाद पर दबाव डालकर कुवैत पर हमला करने के लिए इराकी इलाके का इस्तेमाल करना चाहता है।

क्या ईरान पर फिर बरसेंगे अमेरिकी बम?

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर ट्रंप के बयानों में फिलहाल दोहरा रुख दिखाई दे रहा है। एक तरफ अमेरिका सैन्य विकल्प खुला रखे हुए है, तो दूसरी तरफ कूटनीतिक बातचीत के जरिए संघर्ष खत्म करने की कोशिश भी जारी है।

8 नवंबर को CNN को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ती है और मजबूत समझौता होता है, तो नए अमेरिकी हमलों की जरूरत पड़ने की संभावना बेहद कम है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने संभावित सैन्य लक्ष्यों की पहचान कर रखी है। इनमें 38 पुल भी शामिल हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर निशाना बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़े - 'बाप नंबरी तो बेटा 10 नंबरी..' Hafiz Saeed के बेटे तल्हा सईद ने भारत के खिलाफ उगला जहर