फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना पर Donald Trump का बड़ा खुलासा, इस देश पर लगाया गंभीर आरोप, जानें सबकुछ
Donald Trump: फ्लाईदुबई की इजरायल जा रही फ्लाइट में आतंकी साजिश को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट स्मिथ मच्छार ने 170 से अधिक यात्रियों की जान बचा ली थी। दुनियाभर में उनकी जमकर तारीफ हो रही है। जानकारी के मुताबिक को-पायलट ने कथित तौर पर कॉकपिट में पायलट पर हमला कर दिया और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की।
इसको लेकर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे है। इसी बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा खुलासा करते हुए ईरान पर गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
Donald Trump का ईरान पर गंभीर आरोप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट पर हुए हमले के लिए ईरान ज़िम्मेदार था। इसपर पर ट्रंप ने कहा, हाँ, 'मुझे लगता है। मेरा व्यक्तिगत रूप से यही मानना है।' गौरतलब है कि 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हवा में हाईजैक करने और क्रैश करने की नाकाम कोशिश के बाद आया है।
भारतीय पायलट के सूझबूझ के कारण यात्रियों को जान बच सकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदिग्ध को-पायलट ओमान का नागरिक है और उसका नाम हमाम अल-हमामी बताया गया है।
ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी
इस घटना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें जो जानकारी मिल रही है, उसके आधार पर ईरान से लिंक होने की संभावना है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर इस हमले के पीछे ईरान की भूमिका साबित होती है तो अमेरिका की प्रतिक्रिया बेहद कड़ी हो सकती है।
अगर उनकी बातों का सार समझे तो वह ईरान पर भीषण हमला कर सकते है। मालूम हो कि बीते कई महीनों से दोनों देशों के बीच तनाव जारी है और अमेरिका कई बार हमला कर चुका है। डोनाल्ड ट्रंप की इस धमकी के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया कि क्या मिडिल ईस्ट में कुछ बड़ा होने वाला है?
इजरायरल में थी विमान क्रैश की साजिश
इस घटना के बाद मीडिया में कई तरह के दावे किए जा रहे है। अब खबर सामने आ रही है कि को पायलट का इरादा इजरायल में विमान क्रैश कराने की थी। हालांकि वह इस साजिश में कामयाब नहीं हो सका और पूरी दुनिया ने उसका आतंकी रूप देख लिया। अमेरिका समेत दुनिया के कई बड़े नेता इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़े - बंगाल की खाड़ी पर Bangladesh, पाकिस्तान की बुरी नजर, इन देशों से भारत को रहना होगा सतर्क, जानें सबकुछ