मिडटर्म चुनाव में Donald Trump की हार पक्की! पुराने इतिहास ने क्यों बढ़ाई राष्ट्रपति की टेंशन?
Donald Trump: अमेरिका में कल यानि 3 नवंबर 2026 को मिडटर्म चुनाव होना है। कई सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में कमी देखी गई है। जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है कि क्या ट्रंप मिडटर्म चुनाव हारने वाले है?
अगर ऐसा होता है तो अमेरिकी राष्ट्रपति की टेंशन बढ़ने वाली है। चुनाव को लेकर कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या ट्रंप की कुर्सी जाने वाली है? और वह अपने एजेंडों को कितना बढ़ाने वाले है? आईए आपको बताते है इस लेख के बारे में कि मिडटर्म चुनाव क्या होता है और हारने के बाद क्या ट्रंप की कुर्सी चली जाएगी?
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव कैसे होता है?
अमेरिका में राष्ट्रपति का कार्यकाल 4 साल का होता है, लेकिन 2 साल पर मिडटर्म चुनाव होते है। चुनाव की बात करें तो इन चुनावों में अमेरिकी संसद के दोनों सदनों, राज्यों के राज्यपालों, राज्य विधायकों और कुछ राज्यों में जजों के पदों के लिए मतदान होता है। अमेरिकी संसद की बात करें तो इसमे दो सदन है।
निचला सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 435 सदस्य होते है। ऊपरी सदन सीनेट कहलाता है। इसमें 100 सदस्य होते हैं। पूरी प्रक्रिया की ऑडिटिंग और वेरिफिकेशन के बाद ही आधिकारिक नतीजे घोषित किए जाते हैं।
मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार पक्की!
सर्वे में पाया गया कि संभावित मतदाताओं में से 44% ने अपने वोट को मुख्य रूप से ट्रम्प के खिलाफ माना। केवल 21% लोगों ने कहा कि उनका वोट मुख्य रूप से राष्ट्रपति के समर्थन में था, जबकि 35% लोगों का कहना था कि राष्ट्रपति का उनकी पसंद पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
यानि अगर ये चुनाव नतीजों में प्रमाणित होते है तो कहीं ना कहीं ट्रंप की टेंशन बढ़ सकती है। हालांकि अगर उनकी पार्टी हार भी जाती है तो भी वह राष्ट्रपति बने रहेंगे।
क्या कहता है पुराना इतिहास?
चुनावी विश्लेषक नेट सिल्वर के मुताबिक अमेरिकी इतिहास का ट्रेंड यह रहा है कि मिडटर्म चुनाव में जनता राष्ट्रपति की पार्टी के खिलाफ वोट करती है। 1934 से 2018 के बीच केवल तीन बार ऐसा हुआ है जब राष्ट्रपति की पार्टी ने हाउस में सीटें जीतीं।
हमेशा से ही राष्ट्रपति के खिलाफ ही वोट पड़ता है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये सर्वे नतीजें में दिखते है या फिर से डोनाल्ड ट्रंप जीत हासिल करते है।
यह भी पढ़े - Benjamin Netanyahu बनाएंगे सरकार! इस मास्टरस्ट्रोक ने उड़ाई विपक्षी पार्टियों की नींद, जानें सबकुछ