टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

'घबराएं नहीं, हम जल्द ही..' अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार, Donald Trump के नए ऐलान से हड़कंप

Anurag Kumar Tripathi · 6 नवम्बर 2026
Donald Trump

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव के नतीजे आने के बाद से अमेरिका में उथल-पुथल मच गई है। अब अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को ऐसी गिरावट आई कि बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों की कीमतों में लाखों करोड़ रुपये की कमी आ गई।

बता दें कि सबसे ज्यादा नुकसान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियों को हुआ है। वहीं अब इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अमेरिकी शेयर बाजार में मचा हाहाकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक्स हैंडल ट्रुथ सोशल पर लिखा, "चुनाव के नतीजों की वजह से शेयर बाज़ार ने इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक का सामना किया। यह देखना बहुत दुखद है! हमने इतनी मेहनत करके देश को उस स्तर तक पहुँचाया था जो पहले कभी नहीं देखा गया था, और अब यह सब हो गया।

 

नतीजतन, आपके 401(k) निवेशों में गिरावट आई है। याद रखें, इसके लिए रिपब्लिकन नहीं, बल्कि 'डमोक्रेट्स' (Democrats) ज़िम्मेदार हैं। लेकिन घबराएँ नहीं, हम जल्द ही किसी न किसी तरह पहले से कहीं ज़्यादा बड़े और मज़बूत हो जाएँगे। अमेरिका को फिर से महान बनाएँ"!

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को करारी हार

बता दें कि अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही सदनों में डोनाल्ड ट्रंप अपना बहुमत गवा चुके है। इसी बीच अब अमेरिकी शेयर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिरावट के पीछे डेमोक्रेट्स की चुनावी जीत के बाद AI कंपनियों पर सख्ती बढ़ने की आशंका को बड़ी वजह माना जा रहा है।

निवेशकों को चिंता है कि एआई कंपनी के कामकाज पर ज्यादा नजर रख सकती है। वहीं अब ट्रंप ने एक बार अपने तीखे तेवर दिखाए है।

यह भी पढ़े - US-Iran War: ईरान के तेवर हुए और सख्त! परमाणु हथियार बनाने की चर्चा से बढ़ी दुनिया की चिंता