टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Dollar Vs Rupee: भारत का नया कीर्तिमान! डॉलर के मुकाबले रूपये ने लगाई लंबी छलांग, जानें सबकुछ

Anurag Kumar Tripathi · 22 नवम्बर 2026
Dollar Vs Rupee

Dollar Vs Rupee: बीते कुछ महीनों से रूपये में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। विपक्ष लगातार केंद्र पर हमलावर नजर आ रहा था। लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जानकारी के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार चौथे हफ्ते जारी रहा।

बेंचमार्क इंडेक्स नौ महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गए। शुक्रवार, 20 नवंबर को निफ्टी 50 बढ़कर 25,800.60 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स ने 83,919.71 का स्तर छुआ। बाजार में खरीदारी को विदेशी निवेशकों की मजबूत वापसी हुई है। यही कारण है कि रुपये की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में नरमी से सपोर्ट मिला है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।

डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

बता दें कि डॉलर के मुकाबले रूपया लगातार मजबूत हो रहा है। अक्टूबर में रूपया टूटकर करीब 96 रूपये तक पहुंच चुका था। हालांकि नवंबर में भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबर लिखे जाने तक रूपये मजबूत होकर 92.68 रूपये तक पहुंच चुका है।

एक्सपर्ट द्वारा इसके कई कारण बताए जा रहे है। सबसे अहम बात है कि इससे भारत को आने वाले दिनों में फायदा होने की उम्मीद है। अगर रूपया ऐसे ही मजबूत होता है तो भारत की अर्थव्यवस्था के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगा।

इन कारणों से रुपया हुआ मजबूत

डॉलर के मुताबिक रुपया लगातार मजबूत हो रहा है। चलिए आपको बताते है इसके पीछे की वजह -

विदेशी निवेशकों ने बाजार में लगाया ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा - शेयर बाजार की तेजी के पीछे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की खरीदारी बड़ा कारण रही। नवंबर में अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।

कच्चे तेल में लगातार गिरावट - कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट भी रुपया के मजबूत होने की एक बड़ी वजह है। पहले कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंचा चुका था। लेकिन अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

सोने-चांदी के दामों में आई कमी - बता दें कि बीते कुछ महीनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यह भी एक बड़ी वजह है।

रूपया 8 साल में सबसे मजबूत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रुपया डॉलर के मुकाबले 92.68 पर बंद हुआ। अक्टूबर के आखिरी कारोबारी दिन यानी 31 अक्टूबर को यह 94.96 प्रति डॉलर पर था। इस तरह नवंबर में अब तक रुपए में करीब 2.46 फीसदी की मजबूती आई है। अगर स्थिति ऐसी ही रहती है तो भारत की अर्थव्यवस्था को एक नई मजबूती मिल सकती है।

पढ़े पूरी रिपोर्ट - India China Tension: LAC पर चालबाज चीन की गंदी नजर, अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पढ़े पूरी रिपोर्ट