टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

एमके स्टालिन के साथ हुई मुलाकात के बावजूद, डीएमके अपने रुख पर कायम कहा-देगी सरकार का साथ

Shivani Gupta · 29 नवम्बर 2026
मुलाकात के बाद DMK IT Cell का पोस्ट- लिखा सरकार का साथ देगी DMK

चेन्नई: परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले देश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। चेन्नई में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित इंडिया (INDIA) गठबंधन के शीर्ष नेताओं की डीएमके (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन के साथ हुई मुलाकात के बावजूद, डीएमके अपने रुख पर कायम है और उसने केंद्र सरकार के प्रस्तावित विधेयक को समर्थन देने की बात दोहराई है।

डीएमके के दो मुख्य शर्त

डीएमके ने दो मुख्य शर्तों के साथ परिसीमन बिल को समर्थन देने का फैसला किया है—पहला, सभी राज्यों की लोकसभा सीटों में आनुपातिक रूप से समान बढ़ोतरी हो, और दूसरा, अगले 25 वर्षों तक 1971 की जनगणना को ही आधार बनाए रखा जाए। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने डीएमके की इन मांगों पर सहमति जताई है।

इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के बाद डीएमके का पोस्ट- परिसीमन बिल पर सरकार के साथ DMK... #Stalin #DMK #DelimitationBill2026 #INDIAAlliance #TamilNaduPolitics #PoliticalNews #TNPNews mk stalin, dmk, delimitation bill 2026, india alliance meeting, dmk it cell post, tamil nadu politics, parliament news, political news, tnp news

— TNP NEWS (@TNPNEWS1) November 29, 2026

70 मिनट की बैठक के बाद एमके स्टालिन ने बिल का किया समर्थन 

चेन्नई में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और तीन मुख्यमंत्रियों के साथ हुई करीब 70 मिनट की बैठक के बाद भी डीएमके (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन ने परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को समर्थन देने के अपने फैसले को बरकरार रखा है।

बैठक के बाद एमके स्टालिन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा 

स्टालिन ने बताया कि विपक्षी नेताओं ने उनसे परिसीमन के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था, जिस पर उन्होंने अपनी पार्टी की पिछली बैठक में लिए गए प्रस्ताव और इस मुद्दे पर लड़ी जा रही लड़ाई की जानकारी दी।

स्टालिन के अनुसार, विपक्षी नेताओं ने उनकी बात समझी लेकिन कुछ अन्य समस्याओं का भी जिक्र किया। स्टालिन का मानना है कि यदि यह बिल संसद में गिर जाता है, तो भविष्य में तमिलनाडु को मिलने वाला हिस्सा (सीटों का अनुपात) कम हो सकता है।

स्टालिन ने आशंका जताई कि बिल पारित न होने की स्थिति में 2027 में होने वाले परिसीमन के दौरान राज्यों के हिस्से में होने वाली कमी को रोकना मुश्किल होगा।

स्टालिन ने साफ किया कि अगले 25 वर्षों तक तमिलनाडु के अधिकारों और उसके हिस्से की रक्षा करने के उद्देश्य से ही डीएमके ने इस बिल का समर्थन करने का निर्णय लिया है।