8 या 9 नवंबर कब मनाई जाएगी दीपावली? जानिए पूजा की सही तिथि और शुभ मुहूर्त
dipawali 2026: भारत में सबसे बड़ा पर्व दीपावली को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। सालभर लोग दीपावली का इंतजार करते हैं। अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई व अज्ञानता पर ज्ञान की विजय के प्रतीक दीपावली पर लोग श्रद्धा भाव से मनाते हैं। घरों में दीये, रंगोली और रोशनी की जगमगाहट देखने को मिलती है।
लेकिन इस बार दीपावली को लेकर लोगों में संशल है कि आखिर 8 या फिर 9 नवंबर किस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाए। तो चलिए बताते हैं आपको साल 2026 में दीपावली कब मनाई जाएगी और माता लक्ष्मी तथा भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
दीपावली का धार्मिक महत्व
दीपावली का त्योहार हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जाता है। क्योंकि इसके पीछे कई धार्मिक और पौराणिक मान्यताएं हैं। इस दिन प्रभु श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या वापस लौटे थे। इसी दिन माता लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं। व्यापारी वर्ग के लिए यह दिन नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत माना जाता है। यह पर्व घर में सुख, समृद्धि और धन वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए दीपावली की रात को लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है।
कब जलाएं दीपक?
दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। लेकिन ग्रहों और नक्षत्रों की गणना व तिथि को लेकर लोगों में कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर किस दिन लक्ष्मी पूजन किया जाए? लक्ष्मी पूजन का सही समय और दीपक जलाने का शुभ समय क्या है? दीपावली 8 नवंबर को है या 9 नवंबर को, तो यहां दीपावली 2026 की तारीख, दिन और पंचांग से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में दी गई है।
किस दिन मनाए दीपावली?
हिंदू पंचांग के अनुसार, दीपावली का मुख्य पर्व 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे समाप्त होगी। नई दिल्ली में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:54 बजे से 7:50 बजे तक रहेगा। वर्ष 2026 में दीपावली का मुख्य पूजन और पर्व 8 नवंबर 2026 (रविवार) को मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल में अमावस्या तिथि प्राप्त हो रही है, जिसके कारण लक्ष्मी-गणेश पूजन इसी दिन करना श्रेष्ठ और शास्त्र सम्मत है।
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
दीपावली के दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है।
संभावित लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 2026
तिथि: 8 नवंबर 2026 (रविवार)
समय: शाम लगभग 5:30 बजे से 8:15 बजे तक (प्रदोष काल)। इस समय में लक्ष्मी-गणेश पूजा, चोपड़ा पूजा और धन-समृद्धि की आराधना करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
सही तिथि और अमावस्या समय
अमावस्या तिथि प्रारंभ: 8 नवंबर 2026 को सुबह 11:27 बजे से
अमावस्या तिथि समाप्त: 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12:31 बजे तक
लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त
मुख्य पूजा मुहूर्त: शाम 5:54 बजे से शाम 7:50 बजे तक (अवधि: 1 घंटा 56 मिनट)
प्रदोष काल: शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक
वृषभ काल: शाम 5:54 बजे से शाम 7:50 बजे तक
निशिता काल (तांत्रिक पूजा): रात 11:39 बजे से देर रात 12:31 बजे तक
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त (2026)
शुभ मुहूर्त: शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक
अवधि: 1 घंटे 56 मिनट
प्रदोष काल: शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक
निशिता काल मुहूर्त: रात 11:39 बजे से देर रात 12:31 बजे तक
8 नवंबर रविवार को ही मनाई जाएगी दीपावली
साल 2026 में दिवाली का मुख्य पर्व 8 नवंबर 2026 (रविवार) को मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल में अमावस्या तिथि का संयोग मिल रहा है, इसलिए लक्ष्मी-गणेश का पूजन 8 नवंबर की शाम को ही करना श्रेष्ठ और मान्य है। यह पर्व केवल रोशनी का त्योहार ही नहीं बल्कि आस्था, समृद्धि और खुशियों का प्रतीक है। इस दिन श्रद्धा और सही विधि से Lakshmi Puja करने से घर में सुख, शांति और धन-समृद्धि का आगमन होता है।
यह भी पढ़ें: तापमान और मौसम को लेकर IMD का पूर्वानुमान! जानिए आपके शहर में मौसम का हाल?
(डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि TNP News नहीं करता है)