टीएनपी न्यूज़
होम / मनोरंजन
मनोरंजन

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह ने 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, अब 'पुष्पा 2' से नंबर 1 की कुर्सी छीनने की तैयारी

Rajeev Singh · 9 अप्रैल 2026
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 को पछाड़ा! अब पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिल्म को 200 करोड़ और कमाने होंगे।…

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसका जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म ने अब एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जिसने सबको हिला कर रख दिया है। TNP News की इस खास रिपोर्ट में देखिए क्या यह फिल्म इतिहास रच पाएगी।

बाहुबली का टूटा रिकॉर्ड
रणवीर की इस स्पाई थ्रिलर ने प्रभास की 'बाहुबली 2' का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत में 'बाहुबली 2' की कुल कमाई लगभग 1030 करोड़ थी, जिसे पार करते हुए 'धुरंधर 2' अब 1033 करोड़ के पार निकल गई है। अब यह देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई भी 1600 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।

क्या पुष्पा 2 को दे पाएंगी से टक्कर?
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या रणवीर सिंह नंबर-1 का ताज पहन पाएंगे? फिलहाल इंडिया में नंबर-1 की कुर्सी पर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' बैठी है, जिसने करीब 1234 करोड़ की कमाई की थी। 'धुरंधर 2' को पुष्पा को धूल चटाने के लिए अभी 200 करोड़ और कमाने होंगे। ये काम थोड़ा मुश्किल है, लेकिन जिस रफ्तार से फिल्म चल रही है, कुछ भी हो सकता है।

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बन सकते हैं स्पीड ब्रेकर
'धुरंधर 2' के पास खुलकर खेलने के लिए सिर्फ 17 अप्रैल तक का ही टाइम है। क्योंकि इसके बाद सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' आ जाएगी। जैसे ही नई फिल्म आएगी, धुरंधर के शो कम हो जाएंगे। यानी रणवीर सिंह के पास पुष्पा को हराने के लिए सिर्फ एक हफ्ता बचा है। अब देखना ये है कि क्या ये स्पाई थ्रिलर आखिरी समय में बाजी मार पाती है या नहीं।

क्या है फिल्म में खास?
इस फिल्म में रणवीर सिंह एक ऐसे जासूस (एजेंट) बने हैं जो पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों का नेटवर्क खत्म करता है। कहानी और एक्शन इतने जबरदस्त हैं कि लोग बार-बार इसे देखने जा रहे हैं। साथ ही आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारों ने फिल्म में जान फूंक दी है। यही वजह है कि फिल्म 20वें दिन भी करोड़ों में खेल रही है।

Written by: Anushka sagar