टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

Delhi Traffic Advisory: कल दिल्ली में कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Shailesh Yadav · 22 नवम्बर 2026
Delhi Traffic Advisory

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में सोमवार को घर से निकलने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी में वीआईपी मूवमेंट और धार्मिक नगर कीर्तन के चलते कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को एडवाइजरी जारी कर लोगों को पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है। खासतौर पर दोपहर 3 बजे के बाद आउटर रिंग रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है।

दरअसल, सोमवार 23 नवंबर को महात्मा गांधी स्मृति स्थल, राजघाट पर वीआईपी मूवमेंट रहेगा। इसके अलावा प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसके मद्देनजर जरूरत के अनुसार कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे।

इन प्रमुख सड़कों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, वजीराबाद फ्लाईओवर से सलीमगढ़ वाई-पॉइंट के बीच आउटर रिंग रोड पर यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा कई अन्य प्रमुख सड़कों पर भी ट्रैफिक प्रतिबंध या डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं।

आउटर रिंग रोड (वजीराबाद फ्लाईओवर से सलीमगढ़ वाई-पॉइंट)
श्यामनाथ मार्ग
लोक निवास मार्ग
अंडर हिल रोड
राजपुरा रोड
बुलेवार्ड रोड
रानी झांसी रोड
डॉ. करनवाल मार्ग
महात्मा गांधी मार्ग

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नगर कीर्तन की आवाजाही और मौजूदा ट्रैफिक स्थिति के अनुसार प्रतिबंधों में बदलाव किया जा सकता है।

इन चौराहों और फ्लाईओवर पर भी रहेगी नजर
ट्रैफिक पलिस ने कई प्रमुख चौराहों और जंक्शनों पर भी यातायात नियंत्रित करने की तैयारी की है। जरूरत पड़ने पर यहां वाहनों को दूसरे रास्तों पर भेजा जा सकता है।

वजीराबाद फ्लाईओवर और उसके नीचे
आईटीओ रेड लाइट
श्यामनाथ मार्ग-बुलेवार्ड रोड टी-पॉइंट
खैबर पास
युधिष्ठिर सेतु वाई-पॉइंट और उसके नीचे
चांदगी राम अखाड़ा
सेंट स्टीफंस कॉलेज रेड लाइट
रानी झांसी फ्लाईओवर
बरफ खाना चौक
पुराना जीटी करनाल रोड

इसके अलावा जरूरत पड़ने पर भारी और व्यावसायिक वाहनों को भी इन स्थानों से डायवर्ट किया जाएगा।

घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से प्रभावित रास्तों पर जाने से बचने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों के अनुसार ही आगे बढ़ना चाहिए।

जाम से बचने के लिए लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और डायवर्जन के संकेतों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से यहां लें ताजा अपडेट
यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और हेल्पलाइन के जरिए जानकारी ले सकते हैं।
Facebook: facebook.com/dtptraffic
X (Twitter): x.com/dtptraffic
Instagram: instagram.com/dtptraffic
WhatsApp: 8750871493
हेल्पलाइन नंबर: 1095 / 011-25844444

अगर सोमवार को आपको आउटर रिंग रोड, राजघाट या उत्तरी दिल्ली की ओर जाना है, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें। थोड़ी सी सावधानी आपको लंबे जाम में फंसने से बचा सकती है। 

और पढ़ें: दहेज में ब्रेजा नहीं मिली तो शादी से पीछे हटा दूल्हा, मंडप तक पहुंचकर बारात लेकर लौटा दिल्ली पुलिस का जवान