Delhi Police ने CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया, चुपके से जंतर-मंतर पर घुसने का आरोप
Delhi news: कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास और इसके नेशनल स्पोक्सपर्सन आशुतोष रांका जंतर-मंतर पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ "वोट चोरी" के आरोपों को लेकर प्रदर्शनों पर लगे प्रतिबंधों के बीच, मुख्य चुनाव न्यायाधीश मंडल के नेता विरोध प्रदर्शन के लिए उस स्थल पर पुनः कब्जा करने के प्रयास में प्रवेश कर गए थे।
चुपके से जंतर-मंतर पर कर रहे थे प्रवेश
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ "वोट चोरी" के आरोपों को लेकर प्रदर्शनों पर लगे प्रतिबंधों के बीच आज दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास को हिरासत में ले लिया है। विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पर फिर से कब्जा करने के प्रयास में वह चोरी छीपे प्रवेश कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया है। आशुतोष रांका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ए्क्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
आशुतोष ने पोस्ट में लिखा
पोस्ट में आशुतोष रांका व सीजेपी के कुछ कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर JDU ऑफिस परिसर की तरफ से अंदर से आते दिख रहे हैं और गेट कूदकर जंतर मंतर के साइड में जाते दिख रहे हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि इसे लेकर FIR दर्ज की जा सकती है। आशुतोष राणा ने पोस्ट में लिखा- भारत माता की जय। इसके साथ ही पोस्ट में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है।
शनिवार को भी हुई थी गिरफ्तारी
शनिवार को भी इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को गिरफ्तार किया गया था। बात दें कि इस बार सीजेपी के प्रदर्शन का उपद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शन होने वाला था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।
यह भी पढें: नवरात्रि में फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, कीमतों में आई भारी गिरावट!