टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! स्कूल को बम की धमकी देने के मामले में छात्रा को पकड़ा

Ajit Kumar Singh · 25 अक्टूबर 2026
Delhi Police
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली के एक स्कूल को भेजी गई झूठी बम की धमकी के सिलसिले में एक नाबालि छात्रा को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, यह ईमेल 23 अक्टूबर 2026 को दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को भेजा गया था। ईमेल का विषय “Bombs Placed in Your Building” था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

सिर्फ़ क्लास से एक दिन की छुट्टी लेने के लिए रचा प्लान

 इस मामले में पुलिस के साइबर सेल ने ईमेल का तकनीकी विश्लेषण किया और डिजिटल सबूतों की जांच के बाद कथित तौर पर ईमेल भेजने वाली छात्रा की पहचान की। जांच में सामने आया कि छात्रा उसी स्कूल में पढ़ती है और कथित तौर पर उसका उद्देश्य स्कूल को उस दिन बंद करवाना था। यह झूठ उसने  सिर्फ़ क्लास से एक दिन की छुट्टी लेने के लिए रचा गया था। 

बिल्डिंग में बम रखे जाने वाला एक धमकी भरा ईमेल मिला

इस संदर्भ में दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसने नई दिल्ली के एक स्कूल को भेजे गए बम की धमकी वाले ईमेल का पता लगा लिया है और इस घटना के सिलसिले में उसी स्कूल की एक छात्रा को पकड़ा है। स्कूल को 23 अक्टूबर को बिल्डिंग में बम रखे गए' वाला एक धमकी भरा ईमेल मिला था। घटना के बाद, PS साइबर, साउथ ने भेजने वाले की पहचान करने के लिए एक टेक्निकल जांच शुरू की। जांच में पता चला कि कथित भेजने वाली स्कूल की एक छात्रा थी। उसने कथित तौर पर स्कूल को एक दिन के लिए बंद करवाने के इरादे से ईमेल भेजा था।

Juvenile Justice Act के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू

पुलिस ने बताया कि टीम ने आगे डिटेल्ड टेक्निकल जांच की और ईमेल के सोर्स का पता लगाने के लिए डिजिटल सबूतों की जांच की। जिसके बाद नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। लेकिन इस घटना के बीच दिल्ली के स्कूलों को मिल रही बम धमकी वाले ईमेल ने सुरक्षा व्यवस्था और साइबर अपराधों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।   ये भी पढ़ें-दिल्ली: रानी गार्डन की झुग्गियों में लगी भीषण आग, लोगों का सामान जलकर हुए खाक