राज्य
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार नकली सिगरेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Ajit Kumar Singh · 6 नवम्बर 2026
Fake Cigarettes
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नकली सिगरेट की अवैध सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 हजार नकली सिगरेट बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिस पर नकली सिगरेट की सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली सिगरेट कहां तैयार की जा रही थीं और इन्हें किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।
दिल्ली पुलिस ने किए 30 हजार नकली सिगरेट बरामद
दरअसल, दिल्ली पुलिस के रोहिणी डिस्ट्रिक्ट के नारकोटिक्स स्क्वॉड ने नकली सिगरेट सप्लाई करने के आरोप में एक आदमी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 30,000 नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट ज़ब्त की हैं। इस संदर्भ में पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 4 नवंबर को SI अशोक तोमर, HC पुनीत और Ct. नाज़िम की एक टीम को नॉर्थ रोहिणी पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इलाके में एक नकली सिगरेट सप्लायर के आने-जाने की सीक्रेट जानकारी मिली।
कॉपीराइट एक्ट के सेक्शन 63 और 65 के तहत FIR दर्ज
जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक्शन लेते हुए, पॉकेट-8, सेक्टर-4, रोहिणी में रेड मारी और आरोपी को पकड़ा। जिसकी पहचान MD फैज़ान (39) के तौर पर हुई। उसके पास से तलाशी लेने पर 30,000 नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बरामद हुईं। इस मामले में दिल्ली के विजय विहार पुलिस स्टेशन में कॉपीराइट एक्ट के सेक्शन 63 और 65 के तहत 4 नवंबर को एक FIR (नंबर 596/2026) दर्ज की गई है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
ये भी पढ़ें-सियांग डैम को लेकर विरोध तेज, कैटन मायोंग बोले- बांध बनाना है तो पूरे आदि समुदाय को खत्म करना होगा!