टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

दिल्ली-एनसीआर में लोगों को मिली गर्मी से राहत, उमस के बीच हल्की बारिश

Rajeev Singh · 13 अगस्त 2026
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज


दिल्ली-एनसीआर: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर अपना मिज़ाज़ बदल लिया है। जहा कुछ दिनों से तापमान बढ़ने लगा है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप परेशान कर रही है तो वही इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली है। लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिल सकी. हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 अगस्त तक राजधानी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान
बता दें कि IMD के अनुसार, बुधवार (12 अगस्त) को शहर का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था. वहीं, अधिकतम तापमान करीब 36.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक बताया जा रहा है। वहीं IMD के अनुसार, बुधवार को सुबह 8:30 बजे तक के 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, शहर के बस स्टेशन सफदरजंग में सबसे अधिक 4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी पर भड़के रविशंकर प्रसाद, कहा- एक नेता की उद्दंडता और अहंकार की भेंट चढ़ गया 'मॉनसून सत्र'

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार (13 अगस्त) को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही इस दौरान दोपहर से शाम के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। दिन कै दौरान दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10-15 किमी/घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं।

24 घंटों में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान दिन के समय दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-15 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलीं। इस दौरान नमी का अधिकतम स्तर 97 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 59 प्रतिशत रहा। वहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1 से -5.0) रहा, जबकि बाकी हिस्सों में यह सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) दर्ज किया गया।

 Written By: Shivani Gupta