टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

DIWALI से पहले दिल्लीवालों को तोहफा! ऐप पर घर बैठे करें शराब की ऑनलाइन बुकिंग, क्या होगी होम डिलीवरी?

MADHVI TANWAR · 28 अक्टूबर 2026
DIWALI से पहले दिल्लीवालों को तोहफा!

Diwali News: त्योहारों पर लोगों के सेलिब्रेट करने का अपना अलग-अलग तरीका होता है। कुछ लोग परिवार के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। तो कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ जाम छलकातें हैं। लेकिन आपको पता लगे की अब शराब के लिए दिल्लीवासियों को जाम और लंबी लाइन में नहीं लगना होगा। जी हां यह खबर शराब प्रेमी और खास तौर से दिल्ली के लोगों के लिए हैं।

क्योंकि अब दिल्ली के लोगों के जश्न में खलल नहीं पड़ेगा और न ही शराब लेने के लिए आपको घर से बाहर जाकर लंबी कतार में लगना होगा। अब आप सोचेंगे कि Liquor shops पर जाए बगैर आखिर शराब कैसे मिलेगी, तो हम आपको बता दें कि दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम ने एक ऐप लॉन्च किया है। जिसके जरिए आपको घर पर ही आसान तरीके से शराब मिल जाएंगी। तो चलिए बताते हैं आपको एप पर बुकिंग-पेमेंट और डिलीवरी से जुड़ी डिजिटल जानकारी?

क्या होगी डिलीवरी?

दिल्ली के लोगों को अब त्योहार के समय Liquor shops पर लंबी कतार लगाने की जरूरत नहीं है, और न ही सेलिब्रेट करने के लिए घर में शराब को स्टॉक करने की जरूरत। दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम दिल्लीवासियों को दीवाली से पहले दिल्लीवासियों को बड़ा गिफ्ट दिया है। दरअसल यह गिफ्ट कोई स्कीम नहीं बल्कि दिल्ली लिकर बुकिंग ऐप है। ऐप से ऑनलाइन बुकिंग कर शराब प्रेमी अपनी पसंद के शराब का ब्रांड चुनकर पेमेंट तक सब कुछ आसान होगा। लेकिन आपको बता दें कि इस ऐप में होम डिलीवरी नहीं है। बुकिंग के दौरान 48 घंटे के अंदर आपको खुद संबंधित दुकान से खुद शराब लानी होगी।

पसंद का ब्रांड चुनने में आसानी

इस एप का असली मकसद लोगों को उनके पसंद का ब्रांड चुनने में आसानी से तो बचाएगा ही साथ ही कहां पर पसंद का स्टॉक उपलब्ध है। यह भी इस एप के जरिए आपको बता लग जाएगा। ऐप में बुकिंग के दौरान आपके सामने ब्रांड की लिस्ट की आ जाएगी। जहां क्लिक कर आप अपने ब्रांड चुन सकते हैं। ऐप आपको Liquor shops की जानकारी देगा जहां वह ब्रांड उपलब्ध है। ऐसे में शराब खरीदने वाले के सामने कई बार दुकानों पर ब्रांड खत्म होने की समस्या आती है। वह भी खत्म हो जाएगी। क्योंकि किसी शॉप पर उनकी पसंद का ब्रांड नहीं मिलता तो वह अन्य दुकानों की तरफ जाकर कतार में खड़े होते हैं।

दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम द्वारा लॉन्च किए गए नए ऐप का क्या नाम है?

डिजिटल लिकर स्टोर
दिल्ली लिकर बुकिंग
ई-आकारी दिल्ली
एम आकारी दिल्ली

जानिए ऐप की खासियत?

ऐप के जरिए बुकिंग, ऑनलाइन पेमेंट और QR कोड के जरिए दुकान से शराब लेने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की तरफ से इससे पहले भी mAbkariDelhi और e-Abkari ऐप पर शराब के स्टॉक और दुकानों की लोकेशन के बारे में पता लगाया जाता था। हालांकि यह ऐप पूरी तरह ऑनलाइन बुकिंग को लेकर नहीं था।


जानिए कैसे करनी होगी शराब की बुकिंग?


जैसे ही ऐप खोलेंगे आपके सामने ब्रांड की लिस्ट आएगी।

इसके बाद आप अपनी नजदीकी DSIIDC की दुकान का चुनाव कर सकते हैं।

बोतल का साइज और कितनी मात्रा में शराब चाहिए वह डालें।

अब आप ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प चुने।

दिए गए QR कोड़ की दुकानदार को दिखाकर अपना ऑर्डर लें।

फिलहाल 208 दुकानों पर मौजूद होगी ऐप की सुविधा

इस ऐप को लेकर आपको बता दें कि अभी DSIIDC ने दिल्ली की केवल 208 शराब दुकानों को ही इस एप की सुविधा में शामिल किया है। इससे ग्राहकों को पहले ही जानकारी मिलेगी कि किस दुकान पर कौन सा ब्रांड उपलब्ध होगा।

बुकिंग को लेकर नियम

इस ऐप के इस्तेमाल करने की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष है।

एक बार में 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर खरीदने की सीमा निर्धारित की गई है।

पिकअप से पहले अपना ऑर्डर कैंसिल भी कर सकते हैं।

शराब लेने के बाद नहीं होगी रिटर्न की सुविधा।

 

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में आज मामूली गिरावट, जानें क्या है सही दाम?