टीएनपी न्यूज़
होम / मनोरंजन
मनोरंजन

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली HC की हिदायत, मूवी में डिस्क्लेमर लगाने का दिया निर्देश

Ajit Kumar Singh · 18 नवम्बर 2026
Delhi High Court
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' को लेकर विवाद के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म निर्माताओं को ट्रेलर और फिल्म में डिस्क्लेमर लगाने का निर्देश दिया है। दरअसल, कुछ डॉक्टरों ने फिल्म के मेकर्स से एक आधिकारिक लिखित दस्तावेज या घोषणा पत्र की मांग की है।जिसमें फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म में एक डिस्क्लेमर शामिल करने के लिए कहा गया था। 

फिल्म के ट्रेलर पर डॉक्टरों ने जताई आपत्ति

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' को लेकर कुछ डॉक्टरों ने फिल्म के ट्रेलर पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया था कि इसमें डॉक्टरों और निजी अस्पतालों की छवि को गलत और अपमानजनक तरीके से पेश किया गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि फिल्म में अंगों की तस्करी, अनावश्यक मेडिकल जांच और इलाज के नाम पर अधिक बिल वसूलने जैसे आरोप दिखाए गए हैं। साथ ही डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को सही ठहराने वाली तस्वीरें भी दिखाई गई हैं।

HC ने फिल्म में डिस्क्लेमर लगाने का दिया निर्देश 

दरअसल, यह बात प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के एक ग्रुप ने फिल्म में मेडिकल प्रोफेशनल्स को दिखाए जाने पर आपत्ति जताई थी। हालांकि इस मामले में हाईकोर्ट ने साफ किया गया है कि यह एक फिक्शन है और मलयालम फिल्म 'जोसेफ' का अडैप्टेशन है।  इस मामले में मंगलवार, 17 नवंबर को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राजीव नायर ने अदालत को भरोसा दिलाया कि ट्रेलर और फिल्म में स्पष्ट डिस्क्लेमर लगाया जाएगा कि यह पूरी तरह काल्पनिक कहानी है और मलयालम फिल्म 'जोसेफ' का रूपांतरण है। इसके बाद न्यायमूर्ति अमित महाजन ने याचिका का निपटारा कर दिया।  ये भी पढ़ें-UP Election 2027: यूपी की 403 सीटों पर TNP News का सबसे सटीक और विश्वनीय चुनावी सर्वे