राज्य
दिल्ली HC ने छठ पूजा पर 16 नवंबर को घोषित की छुट्टी, 17 नवंबर से होगी मामलों की सुनवाई
Ajit Kumar Singh · 11 नवम्बर 2026
delhi high court
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को अवकाश घोषित किया है। अदालत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 16 नवंबर को हाईकोर्ट में नियमित न्यायिक कार्यवाही नहीं होगी। इस दिन सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामलों को अब 17 नवंबर को लिया जाएगा। इस फैसले के तहत छठ पूजा के अवसर पर अदालत के कामकाज में बदलाव किया गया है।
16 नवंबर को HC ने घोषित किया अवकाश
इस संदर्भ में दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर सोमवार, 16 नवंबर को हाई कोर्ट और उसके नीचे की अदालतों के लिए छुट्टी घोषित की है। उच्च न्यायालय के इस आदेश का लाभ दिल्ली की अधीनस्थ अदालतों को भी मिलेगा। यानी 16 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट के साथ संबंधित निचली अदालतों में भी न्यायिक कामकाज बंद रहेगा। क्योंकि छठ पूजा के कारण इस दिन छुट्टी घोषित की गई है।
शनिवार, 21 नवंबर को कोर्ट सिटिंग डे घोषित
दिल्ली हाईकोर्ट के इस जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 16 नवंबर को दिल्ली हाई कोर्ट और नीचे की अदालतों के सामने सूची में शामिल सभी केस अब मंगलवार, 17 नवंबर को देखे जाएंगे। इसके साथ ही उस तारीख के लिए पहले से लिस्टेड मामलों की सुनवाई भी की जाएगी। इस छुट्टी के बजाय, हाई कोर्ट ने तीसरे शनिवार, 21 नवंबर, 2026 को कोर्ट सिटिंग डे घोषित किया है।
चार दिनों तक सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना
छठ पूजा उत्तर भारत, विशेषकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों का प्रमुख पर्व है। इस दौरान श्रद्धालु चार दिनों तक सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं। व्रती उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।
ये भी पढ़ें-योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1,146 युवाओं को मिले नियुक्ति-पत्र, किसानों को 215 करोड़ रुपये