टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

दिल्ली सरकार और ICCR के बीच समझौता ज्ञापन: संस्कृति, पर्यटन और शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

MADHVI TANWAR · 29 सितम्बर 2026
दिल्ली सरकार और ICCR के बीच समझौता ज्ञापन

Delhi News: दिल्ली सरकार और ICCR ने संस्कृति, पर्यटन और शैक्षणिक क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। दिल्ली सरकार ने शहर की समृद्ध कला, सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और शैक्षणिक क्षेत्रों को वैश्विक स्तर पर अधिक मान्यता दिलाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सीएम रेखा गुप्ता व अन्य मंत्रियों ने की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

कई मंत्री और आला अधिकारी रहे मौजूद

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक समझौता ज्ञापन का पहला उद्देश्य सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यो को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार और ICCR के बीच संस्थागत साझेदारी स्थापित करना है। इसके अंतर्गत दिल्ली की संस्कृति, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मददगार होगी। ICCR को सांस्कृतिक कूटनीति से संबंधित अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद देगा। मौके पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और संबंधित विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए डेटाबेस होगा उपलब्ध

इस समझौते के तहत दिल्ली के स्थापित और युवा कलाकारों को ICCR की प्रतिष्ठित 'हॉराइजन सीरीज़' और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोहों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। ICCR की हॉराइजन सीरीज़ में क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे। दिल्ली सरकार प्रदर्शन कला, साहित्य, मूर्तिकला, वस्त्र, वास्तुकला, पाक कला और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएगा। उन्हें ICCR के साथ सूचीबद्ध होने में भी मदद मिलेगी। इन सभी विधाओं के कलाकारों को एकीकृत निर्देशिका ICCR के साथ तैयार कर बांटी जाएगी। जिससे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए एक व्यापक डेटाबेस उपलब्ध हो सके।

कलाकार रेजीडेंसी शिविर व होंगे अन्य आयोजन

समझौते के अंतर्गत दिल्ली में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक और पर्यटन कार्यक्रमों में विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतियों को आसान बनाया जाएगा। ICCR के विशिष्ट आगंतुक कार्यक्रम और अकादमिक आगंतुक कार्यक्रम के तहत दिल्ली आने वाले विदेशी गणमान्य लोगों और विद्वानों की मेजबानी का अवसर मिलेगा। इसके अलग भारत और विदेश के बड़े कलाकारों के लिए संयुक्त कला प्रदर्शनियां, कलाकार रेजीडेंसी शिविर, कार्यशालाएं और सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। भारत और विदेश के दृश्य कलाकारों के लिए समूह प्रदर्शनियां, कलाकार रेजीडेंसी शिविर, सम्मेलन, सेमिनार और कार्यशालाओं का भी आयोजन होगा।

छात्रों के लिए दिल्ली में अध्ययन शिविर को मिलेगा बढ़ावा

आईसीसीआर में शामिल विदेशी छात्रों के लिए दिल्ली में अध्ययन शिविर और मार्गदर्शन यात्राएं आयोजित की जाएंगी, जिससे राजधानी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, आईसीसीआर के अंतरराष्ट्रीय छात्र नेटवर्क के बीच दिल्ली के प्रमुख शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

सरकारी मंजूरी से जुड़े खर्च को देखेगी दिल्ली सरकार

इस समझौते के अंतर्गत दिल्ली सरकार दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक समूहों की हिस्सेदारी के लिए आवश्यक खर्च वहन करेगी। ICCR अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की पहचान करने और उनके वीजा एवं भारत यात्रा संबंधी जरूरी व्यवस्थाओं में मदद करेगा। विदेश में आयोजित कार्यक्रमों में दिल्ली स्थित कलाकारों और सांस्कृतिक समूहों में हिस्सेदारी के लिए दिल्ली सरकार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा, परिवहन, वीजा एवं आवश्यक सरकारी मंजूरी से जुड़े खर्च को देखेगी। ICCR कलाकारों के अंतरराष्ट्रीय प्रवास, प्रदर्शन, प्रचार और चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं से संबंधित व्यवस्थाओं में सहायता करेगा।

5 साल का हुआ एमओयू

समझौते के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा। इसमें आईसीसीआर के महानिदेशक या उनके प्रतिनिधि, दिल्ली सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और आईसीसीआर के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख शामिल होंगे। समिति प्रत्येक वर्ष न्यूनतम वार्षिक गतिविधि योजना को अंतिम रूप देगी। सीएमओ ने बताया कि समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर की तिथि से पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा और आपसी सहमति से इसे पांच वर्षों के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

सीएम ने कही यह बाते?

मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह साझेदारी दिल्ली की कला, संस्कृति और प्रतिभा को भारत और विश्व में व्यापक मंचों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे दिल्ली के कलाकारों और सांस्कृतिक समूहों को अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलेंगे, साथ ही विदेशी कलाकारों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों के माध्यम से शहर में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा मिलेगा।

समझौते के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए संयुक्त समिति का गठन होगा। इसमें ICCR के महानिदेशक या उनके प्रतिनिधि, दिल्ली सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और आईसीसीआर के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख शामिल होंगे। समिति हर साल न्यूनतम वार्षिक गतिविधि योजना को अंतिम रूप देगा। समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर की तिथि से 5 साल के लिए प्रभावी रहेगा और आगे बढ़ाने पर काम करेगा।

विदेशी कलाकारों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों से मिलेगी मदद

इस अवसर पर सीएम गुप्ता ने कहा कि यह साझेदारी दिल्ली की कला, संस्कृति और प्रतिभा को भारत और विश्व भर के व्यापक मंचों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे दिल्ली के कलाकारों और सांस्कृतिक समूहों को अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। विदेशी कलाकारों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों के जरिए शहर में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा मिलेगा।

सरकार का प्रयास सुनिश्चित करना है कि विकास के साथ-साथ दिल्ली की समृद्ध विरासत, कला और सांस्कृतिक पहचान भी समान रूप से आगे बढ़े। आईसीसीआर के साथ संस्थागत साझेदारी दिल्ली की संस्कृति, पर्यटन और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

क्या बोले मंत्री कपिल मिश्रा

दिल्ली के कला, संस्कृति और भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने इस एमओयू को लेकर कहा कि सीएम रेखा गुप्ताट के नेतृत्व में 'विकसित दिल्ली' और दिल्ली को 'कला की राजधानी' बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहल है। जो पीएम मोदी के 'विकसित भारत' के विजन को रूप देगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते के जरिए दिल्ली के कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अवसर मिलेंगे।

विभिन्न विधाओं के प्रतिभाशाली कलाकारों का डेटाबेस तैयार होगा, और विदेशी कलाकारों और विद्वानों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान में वृद्धि होगी। दिल्ली में अध्ययनरत अंतरराष्ट्रीय छात्रों को शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, अध्ययन शिविर और परिचयात्मक यात्राओं का भी आयोजन भी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: