दिल्ली कैपिटल्स में दिखेगी गांगुली की ‘दादागिरी,’ IPL 2027 में निभाएंगे नई जिम्मेदारी, खिताब का सूखा करेंगे खत्म!
Delhi Capitals New Head Coach: दिल्ली कैपिटल्स ने आज (6 अक्टूबर) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए फ्रेंचाइजी के हेड कोच के तौर पर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के अपॉइंटमेंट की घोषणा की। दिल्ली कैपिटल्स के साथ गांगुली का जुड़ाव 2019 में शुरू हुआ जब वह एडवाइजर के तौर पर फ्रेंचाइजी में शामिल हुए।
पिछले कुछ सालों में, उन्होंने कैपिटल्स इकोसिस्टम में कई लीडरशिप पोजीशन संभाली हैं, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए क्रिकेट डायरेक्टर का पद भी शामिल है। अपने अपॉइंटमेंट पर बात करते हुए, सौरव गांगुली ने कहा कि वह हेड कोच का रोल निभाने के लिए उत्सुक हैं।
DC मेरे दिल के करीब है- गांगुली
दिल्ली कैपिटल्स के नए मुख्य कोच बनने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा,
“मैं आईपीएल में हेड कोच की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हूं। दिल्ली कैपिटल्स एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जो मेरे दिल के बहुत करीब है, और जिसके साथ मेरा इतने सालों से एक मजबूत रिश्ता रहा है। मैंने मालिकों, मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम किया है, जिससे यह मेरे लिए एक रोमांचक जिम्मेदारी बन गई है। हमारे पास एक टैलेंटेड ग्रुप है और हमने हाल ही में अच्छा क्रिकेट खेला है। मैं टीम के साथ काम करने, नए सीजन और एक मजबूत और निडर टीम बनाने के लिए उत्सुक हूं।”
View this post on InstagramA post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)
DC के को-ओनर ने जताई खुशी
आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स की बागडोर चेयरमैन और को-ओनर पार्थ जिंदल के पास रहने वाली है और उन्होंने सौरव गांगुली के नए हेड कोच बनने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा,
“दादा हमेशा से दिल्ली कैपिटल्स परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं। मुझे यह बताते हुए बहुत गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है कि भारत के सबसे महान कप्तानों और एडमिनिस्ट्रेटर्स में से एक अब दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बनकर कोचिंग में कदम रख रहे हैं। मैं उन्हें यह रोल निभाते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं और मुझे यकीन है कि उनके गाइडेंस और विजनरी लीडरशिप में दिल्ली कैपिटल्स IPL टाइटल के लिए चुनौती देने के लिए सबसे अच्छी तरह तैयार होगी।’’
दिल्ली को पहले खिताब की उम्मीद
दिल्ली ने अपने आईपीएल सफर की शुरुआत साल 2008 दिल्ली डेयरडेविल्स नाम से की थी। दिल्ली ने 2008, 2009 में सेमीफाइनल खेला था लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। इसके बाद 2012 में दिल्ली एक बार फिर प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन इस बार भी उनकी खिताब जीतने की ख्वाहिश अधूरी रह गई।
4 दिसंबर 2018 को दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स रख लिया और साल 2020 में पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन इस बार भी वह खिताब नहीं जीत सकी। हालांकि, सौरव गांगुली के हेड कोच बनने के बाद देखना दिलचस्प होगा कि वह इस साल खिताब जीत पाती है या फिर उनकी यह ख्वाहिश इस बार भी अधूरी रहती है।
ये भी पढ़ें- WCL में पाकिस्तान का ‘नापाक ड्रामा,' आयोजकों के आगे अड़ाई ऐसी जिद, बीच मझधार छोड़ भागा पड़ोसी