दिल्ली: भाजपा के स्वच्छता अभियान के दौरान दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर मिला नर कंकाल, मचा हड़कंप
Delhi BJP Cleanliness Drive: दिल्ली भाजपा द्वारा दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर काली मंदिर परिसर के आसपास चलाये स्वच्छता अभियान के दौरान एक बक्से में 'नर कंकाल' मिलने से हड़कंप मचा।
आज चले अभियान के दौरान उस वक्त हडकंप मंच गया जब अपने को बदांयू का रहने वाले बता रहे कबाड़ी मोहम्मद शकील की झुग्गी मैं एक डिब्बे में से मानव कंकाल बरामद हुआ जिसकी सूचना तुरंत स्वच्छता अभियान संयोजक राजेश भाटिया एवं दिल्ली पुलिस को दी गई।
सफाई अभियान के दौरान व्यापक अतिक्रमण आया सामने
दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष एवं स्वच्छता अभियान संयोजक राजेश भाटिया, सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों की एक टोली आगामी दुर्गा उत्सव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आज काली मंदिर जो मिंटो ब्रिज लालबत्ती के पास स्थित है वहां सफाई स्वच्छता अभियान चलाने पहुंची तो पहले तो माता काली दुर्गा मंदिर में लगाये जा रहे पंडाल के चारों तरफ व्यापक अतिक्रमण और गंदगी देख कर दंग रह गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं का श्रमदान और 15 ट्रक कूड़ा साफ
राजेश भाटिया के नेतृत्व में भाजपा की स्वच्छता टोली ने आज इस क्षेत्र को स्वच्छ करने का संकल्प लिया और श्रमदान में जुट गये। सरदार राजा इकबाल सिंह एवं अमित गुप्ता के साथ श्रमदान कर रहे कार्यकर्ताओं ने निगम कर्मियों के साथ मिलकर लगभग 15 ट्रक कूड़ा मलवा हटवाया और लगभग 50 अवैध पार्किंग में लगी गाड़ियां हटवाईं।
राजेश भाटिया का कबाड़ी के बयान पर बड़ा हमला
दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा है कि मौहम्मद शकील ने अपने बचाव में कहा मैंने यह कंकाल बाखस एक स्थानीय स्कूल से कबाड़ समान में खरीदा पर स्कूल से बात करने पर स्कूल प्रशासन ने कहा हम तो 10/12 वर्ष से ऐसे कंकाल नही रखते, ऐसे में यह भी सवाल उठाता है की कंकाल कोई सामान्य व्यक्ति तो खरीदेगा नही तो फिर कबाड़ी शकील ने इसे क्यों खरीदा ? मंदिर के इतने पास दुर्गा पूजा से कुछ दिन पूर्व कंकाल मिलने से षड्यंत्र की बू आ रही है और दिल्ली पुलिस इस कबाड़ी को गिरफ्तार करके जांच करें।
प्रवीन शंकर कपूर ने उठाया अतिसंवेदनशील क्षेत्र का मुद्दा
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, राऊज एवेन्यू एवं माता सुंदरी रोड़ पर एक बड़ा न्यायलय है, स्कूल एवं कालेज है, भाजपा, कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल आदि राजनीतिक दलों के कार्यालय हैं, दो अस्पताल हैं और सैकड़ों छोटे बड़ी एन.जी.ओ. के कार्यालय हैं पर दुखद है की यह पूरा क्षेत्र भयंकर अतिक्रमण एवं कब्जों की मार झेल रहा है।
नगर निगम और पुलिस प्रशासन से औचक निरीक्षण की अपील
प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम आयुक्त एवं पुलिस आयुक्त अविलम्ब सुरक्षा दृष्टि से संवेदनशील दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, राऊज एवेन्यू, माता सुंदरी क्षेत्र का ओचक निरिक्षण करके यह कबाड़ियों, मैकैनिकों के अवैध अतिक्रमण को हटवायें।
स्कूल के दावे पर उठे गंभीर सवाल
मोहम्मद शकील ने अपने बचाव में कहा मैंने यह कंकाल बॉक्स एक स्थानीय स्कूल से कबाड़ समान में खरीदा पर स्कूल से बात करने पर स्कूल प्रशासन ने कहा हम तो 10/12 वर्ष से ऐसे कंकाल नही रखते, ऐसे में यह सवाल उठाता है कि कंकाल कोई सामान्य व्यक्ति तो खरीदेगा नहीं तो फिर कबाड़ी शकील ने इसे क्यों किसके लिए खरीदा? -राजेश भाटिया
दुर्गा पूजा से पूर्व षड्यंत्र की आशंका
मंदिर के इतने पास दुर्गा पूजा से कुछ दिन पूर्व कंकाल मिलने से षड्यंत्र की बू आ रही है और दिल्ली पुलिस इस कबाड़ी को गिरफ्तार करके जांच करें -राजेश भाटिया
संवेदनशील क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की मांग
दिल्ली नगर निगम आयुक्त एवं पुलिस आयुक्त अविलम्ब सुरक्षा दृष्टि से संवेदनशील दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, राऊज एवेन्यू, माता सुंदरी क्षेत्र का ओचक निरिक्षण करके यह कबाड़ियों, मैकैनिकों के अवैध अतिक्रमण को हटवायें - दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
Reported By- M. Atharuddin Munne Bharti