Delhi बनी गैस चैंबर! AQI 494 के पार, कई इलाकों में 400 से ज्यादा पहुंचा प्रदूषण, सांस लेना हुआ मुश्किल
Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली की हवा में लगातार जहर घुलता जा रहा है। वायु प्रदूषण के कारण लोगों की चिंता काफी बढ़ चुकी है। शुक्रवार 13 नवंबर 2026 की सुबह दिल्ली की हवा इतनी ज्यादा खराब स्थिति में पहुंच गई की लोगों को बगैर मास्क के घर से बाहर निकला मुश्किल हो गया। कई इलाकों में घने स्मॉग की चादर छाई हुई है।
लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वायु गुणवत्ता निगरानी के आंकड़ों के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 7 बजे AQI 494 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। वहीं, राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया और हवा 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई।
दिल्ली की एयर क्वालिटी शुक्रवार सुबह खतरनाक लेवल तक बिगड़ गई, सुबह 7:31 AM बजे ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 494 पर पहुंच गया, जबकि घने कोहरे और प्रदूषण ने राष्ट्रीय राजधानी को ढक लिया, जिससे कई इलाकों में विज़िबिलिटी कम हो गई। शहर के कई हिस्सों में प्रदूषण का लेवल भी बहुत ज़्यादा दर्ज किया गया।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाको की लिस्ट
IIT दिल्ली में AQI 488 दर्ज किया गया, इसके बाद ITO में 455, आनंद विहार में 419, रोहिणी में 413 और राजोकरी बॉर्डर में 402 दर्ज किया गया, जो सभी गंभीर कैटेगरी में आते हैं। दूसरे इलाकों में भी एयर क्वालिटी बहुत खराब रही, आरके पुरम में AQI 391, मंदिर मार्ग में 378, द्वारका एक्सप्रेसवे में 369, उत्तम नगर में 363 और लोधी रोड में 341 रहा।
CPCB के डेटा के अनुसार, धौला कुआं के आसपास के इलाके में AQI 161 दर्ज किया गया, जो इसे मॉडरेट कैटेगरी में रखता है। दिल्ली सरकार पार्टिकुलेट मैटर के असर को कम करने के लिए प्रदूषण कंट्रोल के उपाय कर रही है, जिसमें पूरे राज्य में पानी के स्प्रिंकलर लगाना भी शामिल है।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने किया X पोस्ट
गुरुवार को AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण के लेवल में भारी बढ़ोतरी को लेकर BJP पर निशाना साधा। शहर के AQI डेटा लेवल की CPCB रीडिंग की विश्वसनीयता पर सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया। उन्होंने इस काम को शहर के 2 करोड़ लोगों के साथ धोखा बताया।
सौरभ भारद्वाज ने CREA की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिल्ली के प्रदूषण लेवल में डेटा में हेरफेर का आरोप लगाया। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि असली आंकड़े सरकारी वेबसाइट पर दिखाए गए आंकड़ों से 49 प्रतिशत ज़्यादा थे। आज कई अखबारों ने दिल्ली सरकार और सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की पूरी पोल खोल दी।
नकली आंकड़े क्यों दिखाए
CREA ने दिखाया कि दिल्ली के लिए जो पॉल्यूशन दिखाया गया था, वह आपको बताए गए पॉल्यूशन से 49% ज़्यादा था। मतलब यह लगभग डेढ़ गुना ज़्यादा था। तो, अगर मैं इसे AQI के हिसाब से देखूं, तो जो AQI 370 दिखाया गया था, वह असल में 560 था या शायद उससे भी ज़्यादा क्यों?
क्योंकि कल जब हम CPCB से मिले तो उन्होंने हमें जो डेटा दिया वह बहुत बेकार था। CPCB ने कहा कि जब हमारा पॉल्यूशन लेवल 999 तक पहुँच जाता है, तो हम उस लेवल पर ध्यान ही नहीं देते, क्योंकि हम 999 से ऊपर माप नहीं सकते और हम 999 दिखाते भी नहीं हैं। तो इसे बस ज़ीरो दिखाया जाता है।
धोखाधड़ी सिर्फ बच्चों के साथ नहीं बुजुर्गों के साथ भी
तो पॉल्यूशन के साथ यह धोखाधड़ी सिर्फ़ नंबरों के साथ नहीं की गई, बल्कि हमारे बच्चों, हमारे बड़ों और दिल्ली के दो करोड़ लोगों की हेल्थ के साथ भी की गई। भारद्वाज की यह बात सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CERA) के उस बयान के बाद आई है।
जिसमें उसने दिल्ली के 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों से हर घंटे PM 2.5 डेटा की स्टडी की थी और पाया था कि 8 नवंबर को शाम 4 बजे से 9 नवंबर को शाम 4 बजे के बीच हर घंटे के 255 स्टेशन रिकॉर्ड गायब थे। CERA ने पाया कि 24 घंटे में एवरेज बढ़ोतरी 269 से 400 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर हो गई, यानी करीब 49% की बढ़ोतरी हुई।
आखिर क्यों बिगड़ रही है दिल्ली की हवा?
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के पीछे कई कारण सामने आए हैं।
वाहनों का धुआं: सड़कों पर बढ़ते वाहनों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण बढ़ा रहा है।
पराली का धुआं: पंजाब और हरियाणा में खेतों में जलने वाली पराली का धुआं भी दिल्ली-NCR तक पहुंच रहा है।
निर्माण कार्य: निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल प्रदूषण में योगदान दे रही है।
मौसम का असर: धीमी हवाओं और वातावरण में कम ऊंचाई तक प्रदूषकों के फैलाव के कारण जहरीले कण हवा में जमा हो रहे हैं। दिल्ली के प्रदूषण में परिवहन क्षेत्र का योगदान बढ़ने का अनुमान है।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए बढ़ा खतरा
खराब हवा का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर पड़ सकता है। AQI 300 से ऊपर रहने पर स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?
सुबह और शाम खुले में व्यायाम करने से बचें।
जरूरत पड़ने पर बाहर निकलते समय अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें।
बच्चों और बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से बाहर न जाने दें।
घर की खिड़कियां बंद रखें, खासकर जब बाहर प्रदूषण ज्यादा हो।
सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या लगातार खांसी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
GRAP के तहत क्या हैं पाबंदियां?
दिल्ली-NCR में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए CAQM ने 6 नवंबर 2026 को GRAP के तीसरे चरण (Stage-III) के तहत कार्रवाई लागू करने का आदेश दिया था। इसमें निर्माण और तोड़फोड़ संबंधी गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध सहित कई उपाय शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: विश्व में Microsoft Outlook और 356 का सर्वर डाउन, बार-बार क्यों होता है ठप?