टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

दिल्ली में नहीं होगा भारत बनाम श्रीलंका वनडे मैच! महीने पहले DDCA ने BCCI से की खास अपील

Aman sharma · 3 नवम्बर 2026
दिल्ली में नहीं होगा भारत बनाम श्रीलंका वनडे मैच! महीने पहले DDCA ने BCCI से की खास अपील

India vs Sri Lanka: अगले महीने श्रीलंका को भारत का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 इंटरनेशनल खेले जाने हैं। इस वनडे सीरीज का पहला मैच 13 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन मैच से पहले ही दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से इस मैच को कहीं और शिफ्ट करने की मांग की है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई या डीडीसीए की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

क्यों की शिफ्ट करने की मांग?

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने इस मैच को दिल्ली से बाहर शिफ्ट करने की मांग के पीछे तर्क दिया है कि ग्राउंड रेनोवेशन का काम चल रहा है और दिसंबर में दिल्ली में खराब मौसम की वजह से वनडे मैच को होस्ट करना मुश्किल हो जाएगा।

🚨 The DDCA has requested BCCI to move the 1st ODI between India and Sri Lanka out of New Delhi The board has cited multiple reasons, including pollution and renovations at the stadium https://t.co/kn4gSC6yoh

— Cricbuzz (@cricbuzz) November 2, 2026

बता दें कि, पिछले साल दिसंबर में दिल्ली का AQI 349 दर्ज किया गया, जो 2018 के बाद सबसे खराब स्तर रहा। शायद यही कारण होगा कि डीडीसीए दिसंबर में इस मैच को होस्ट करने से बच रही होगी।

हम मैच आयोजित करने की स्थिति में नहीं- सोर्स

भारत बनाम श्रीलंका मैच को लेकर डीडीसीए के एक सोर्स ने कहा,

“हमने ऑफिशियली बीसीसीआई से रिक्वेस्ट की है कि हम 13 दिसंबर को इंडिया बनाम श्रीलंका वनडे होस्ट नहीं कर सकते क्योंकि हमारे ग्राउंड का रेनोवेशन चल रहा है, और उसी महीने मौसम की भी दिक्कत है। हम दिसंबर में मैच ऑर्गनाइज करने की हालत में नहीं हैं। हमने बोर्ड से भी यही रिक्वेस्ट की है। साथ ही, दिसंबर में राजधानी में मौसम की दिक्कत है, तो देखते हैं क्या नतीजा निकलता है, लेकिन अभी के लिए हम वह ODI मैच होस्ट नहीं कर सकते।”

इन स्थानों पर खेली जाएगी सीरीज

श्रीलंका का भारतीय व्हाइट बॉल दौरा तीन मैच की वनडे सीरीज से शुरू होगा। सीरीज का पहला मैच तय शेड्यूल के अनुसार 13 दिसंबर को दिल्ली में होगा तो दूसरा मैच 16 दिसंबर को बेंगलुरु और 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं, वनडे सीरीज खत्म होने के बाद 22 दिसंबर से राजकोट में टी20आई सीरीज शुरू होगी। इसके बाद 24 दिसंबर को कटक और 27 दिसंबर को पुणे में मुकाबला खेला जाना है।

ये भी पढ़ें- राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने किया स्क्वाड का ऐलान, अब्दुल समद को बनाया कप्तान