‘मुझे GP के साथ बैटिंग करना पसंद है…’ वेलिंगटन टेस्ट के बाद आया डेरिल मिचेल का बयान, खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जताई खुशी
Daryl Mitchell: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत को पांचवें दिन जीत के लिए 8 विकेट निकालने थे, लेकिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने कीवियों की हार को ड्रॉ में तब्दील कर दिया।
अब मैच के बाद मिचेल ने बताया कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। मिचेल ने यह भी कहा कि प्रारूप चाहे कोई भी हो, लेकिन उनको ग्लेन फिलिप्स के साथ बैटिंग करने में आनंद आता है। चलिए आपको बताते हैं कि फिलिप्स ने मैच के बाद क्या कहा।
GP के साथ बैटिंग करना पसंद है- डेरिल मिचेल
पहले टेस्ट की दूसरी इनिंग में 186 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेलने वाले डेरिल मिचेल ने मैच के बाद कहा कि उनको ग्लेन फिलिप्स के साथ बैटिंग करने में मजा आता है। मिचेल ने बोले,
"मुझे तीनों फॉर्मेट में GP (ग्लेन फिलिप्स) के साथ बैटिंग करना पसंद है, यह सच में बहुत मजेदार है और मुझे लगता है, हम दोनों के लिए एक अलग स्टाइल करना अच्छा था।" इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से टीम के बैटिंग कोच ल्यूक रोंची भी काफी ज्यादा खुश रहे।
काम पूरा करना अच्छा लगता है- डेरिल मिचेल
मैच के बाद डेरिल मिचेल ने कहा था कि उनकी टीम में तालमेल काफी अच्छा है, और हमको मालूम है कि एक-दूसरे को क्या पसंद है और क्या नापसंद। उन्होंने कहा,
"मुझे लगता है कि जितना हो सके उतना मौजूद रहने की कोशिश करनी चाहिए, और बॉल को देखना चाहिए और लंबे समय तक उसे दोहराने की कोशिश करनी चाहिए। मुझे लगता है कि इस टीम का नेचर ऐसा है कि हम एक-दूसरे के साथ बहुत क्रिकेट खेलते हैं, इसलिए हम जानते हैं कि एक-दूसरे को क्या पसंद है। तो, मेरा मतलब है, बस मौजूद रहना है, बॉल के बाद बॉल दोहराना है। यह कभी-कभी बोरिंग हो सकता है, लेकिन हां, काम पूरा करना अच्छा लगता है।''
मिचेल-फिलिप्स ने पलटी बाजी
डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। कीवियों ने मैच का पांचवां दिन 119/2 रन से आगे खेलना शुरू किया था। लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पांचवें दिन पहला झटका डेवोन कॉनवे (65) के रूप में लगा तो रचिन रवींद्र (37) भी जल्दी पवेलियन लौट गए।
वहीं, टॉम ब्लंडेल (15) भी कुछ बड़ा कमाल नहीं दिखा सके। लेकिन यहां से डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 63 रन की अटूट साझेदारी की, लेकिन इसमें खास था, उनकी 259 गेंदों तक कड़ा संघर्ष करना, जिसने मैच ड्रॉ करवाने में अहम भूमिका निभाई। मिचेल ने 186 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए तो ग्लेन फिलिप्स ने 126 गेंदों पर नाबाद 26 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें- वनडे सीरीज के लिए बोर्ड ने किया स्क्वाड का ऐलान, विकेटकीपर बैटर को बनाया कप्तान