टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

DA Hike: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के घर होगी धन वर्षा, महंगाई भत्ते में जबरदस्त बढ़ोतरी, चेक करें कैलकुलेशन

Anurag Kumar Tripathi · 28 अक्टूबर 2026
DA Hike

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का लंबा इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लग गई है। मालूम हो कि साल में दो बार केंद्र सरकार की तरफ से महंगाई भत्तों में बढ़ोतरी की जाती हैै। जानकारी के मुताबिक DA Hike 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ये भत्ता बढ़कर 63 प्रतिशत हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक इस फैसले से 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय और पूर्व कर्मचारियों को फायदा होने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

केंद्रीय कर्मचारियों के होगी बल्ले-बल्ले

कैैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार ने कई अहम फैसलों को मंजूरी दे दी है। मालूम हो कि बीते कई महीनों से केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ते की मांग कर रहे थे। अब सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई है।

अब कर्मचारियों को 63 प्रतिशत डीए मिलेगा। इससे कर्मचारियों को हर महीने मिलने वाली सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हालांकि सैलरी में कितना होगा यह पूरी तरह से कर्मचारियों की बेसिक पे पर निर्भर करेगा।

बता दें कि यह भत्ता कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है। साल में 2 बार सरकार की तरफ से बढ़ोतरी की जाती है।

चेक करें कैलकुलेशन

मान लीजिए किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक पे 52000 रूपये है और महंगाई भत्ता (DA) 60% से 63% हो गया है। ऐसी स्थिति में कैलकुलेशन इस प्रकार होगा - बेसिक पे - 52000 रूपये, मौजूदा DA (60%) - 31200 रूपये प्रति माह। नया DA (63%)- 32760 रूपये प्रति माह।

हर महीने अतिरिक्त DA - 1560 रूपये प्रति माह होगी। अगर जुलाई से दिसंबर 2026 तक छह महीने का एरियर बनता है, तो कर्मचारी को मिलने वाली संभावित अतिरिक्त राशि होगी। इससे पहले सरकार ने रेलव कर्मचारियों को बोनस देने का भी ऐलान किया गया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के घर धन वर्षा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े - बनारस से दिल्ली जाने के लिए Vande Bharat Sleeper Train चुनें या दूसरी ? समझें किराये और समय का हिसाब