टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

CSK के स्टार स्पिनर की सुपर जायंट्स में हुई एंट्री, नए सीजन में मचाएगा धमाल

Aman sharma · 26 नवम्बर 2026
CSK के स्टार स्पिनर की सुपर जायंट्स में हुई एंट्री

CSK Player in Super Giants: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार चाइनामैन स्पिनर नूर अहमद ने लीग शुरू होने से पहले सुपर जायंट्स का दामन थाम लिया है। अफगानिस्तान से आने वाले नूर आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आए थे, और उनका प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा था।

अब यही गेंदबाज संजीव गोयनका की मालिकाना हक वाली सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी के लिए जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इस गेंदबाज के आने से सुपर जायंट्स का गेंदबाजी लाइनअप भी काफी मजबूत हुआ है, क्योंकि काफी लंबे समय से यह फ्रेंचाइजी एक अनुभवी स्पिनर की तलाश कर रही थी।

जायंट्स के लिए करेंगे सुपर प्रदर्शन!

नूर अहमद अब सुपर जायंट्स के लिए सुपरहिट प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। हालांकि नूर इस फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका 20 लीग में खेलते नजर आएंगे, जहां उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की सिस्टर फ्रेंचाइजी डरबन सुपर जायंट्स ने पांचवें सीजन के लिए साइन किया है।

नूर ओवरसीज रोस्टर में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे, जो अब इस फ्रेंचाइजी के हेड कोच बन चुके हैं। ऐसे में नूर का जुड़ना इस फ्रेंचाइजी के लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

दोबारा हुई DSG में वापसी

नूर अहमद ने पिछले सीजन भी डरबन सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया था, और उनका प्रदर्शन कमाल का रहा। नूर अहमद इस लीग में अभी तक 24 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 30 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

इस 21 वर्षींय खिलाड़ी ने 17.86 की औसत से यह विकेट लिए हैं तो इकॉनमी रेट भी सिर्फ 6.75 का है, और यही चीज नूर अहमद को इस लीग में सबसे खतरनाक गेंदबाज बनाती है। आपको बता दें कि, नूर इसके अलावा मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए भी खेलते हैं और वह 2026 में द हंड्रेड जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे।

ये भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट से भी बाहर होंगे मोहम्मद सिराज, बॉलिंग कोच ने दिया हिंट; शुभमन के फेवरेट को मिलेगा चांस!

मजबूत हुआ स्पिन विभाग

नूर अहमद के आने से डरबन सुपर जायंट्स का बॉलिंग विभाग पहले से अधिक मजबूत हो गया है। इस टीम में पहले से दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन और साइमन हार्मर मौजूद हैं, और अब नूर की भी एंट्री हो चुकी है।

आपको बता दें कि, यह 21 साल का स्टार स्पिनर टी20 करियर में 232 मैच खेल चुका है, जिसमें उन्होंने 267 विकेट हासिल लिए हैं। वहीं, इस अनुभवी स्पिनर टी20 में 7 बार फॉर विकेट हॉल और 3 बार फाइव विकेट हॉल निकाल चुके हैं।

ये भी पढ़ें- शमी ने वैभव की ऐतिहासिक डबल सेंचुरी को बताया 'वीडियो गेम', बैटिंग तकनीक पर भी दिया रिएक्शन