टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो लेने जा रहे फुटबॉल से संन्यास, शादी के बाद दिग्गज ने दी हैरान करने वाली खबर

Rajeev Singh · 17 अगस्त 2026
वोग को दिए एक इंटरव्यू के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में कहा कि यह शायद फुटबॉल में उनका लास्ट ईयर है और वो…

Cristiano Ronaldo Retirement: फुटबॉल के ऑल टाइम ग्रेटेस्ट खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिगेज से शादी की और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी। इसी कड़ी में अब उन्होंने एक और बड़ा ऐलान कर फैंस के रातों की नींद उड़ा दी है। उन्होंने हाल ही में वोग को दिए एक इंटरव्यू के दौरान संन्यास की बात कह फैंस को हैरान कर दिया है।

हाल ही में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने की थी शादी

दुनिया के टॉप एथलीट्स में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने करीब हफ्ता भर पहले 11 अगस्त को अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर और मॉडल जॉर्जीना रोड्रिगेज से शादी की। दोनों ने पुर्तगाल के तटीय शहर कास्केस (Cascais) में स्थित उनके निजी घर में एक-दूसरे को जन्म-जन्म के लिए अपना माना। मालूम हो कि 10 साल पहले (11 अगस्त 2016) के दिन दोनों एक दूसरे से पहली बार मिले थे। इसी वजह से दोनों ने यह खास तारीख चुनी।

फुटबॉल में होगा आखिरी साल

बता दें कि वोग को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने हाल ही में कहा कि यह शायद फुटबॉल में उनका लास्ट ईयर है और वो एक शानदार विरासत छोड़ना चाहते हैं। 41 साल के इस दिग्गज फुटबॉलर ने पहले ही बता दिया था कि 2026 का फीफा वर्ल्ड कप उनके करियर का लास्ट वर्ल्ड कप होगा और अब उन्होंने यह कन्फर्म भी कर दिया है कि वो संन्यास लेने वाले हैं।

उन्होंने इसकी कोई फिक्स तारीख नहीं बताई है। मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अल नासर के साथ जून 2027 में कॉन्ट्रैक्ट की समाप्ति के साथ ही संन्यास ले लेंगे।

परिवार के साथ बिताना चाहते हैं समय

मालूम हो कि उन्होंने संन्यास के बाद के जीवन की पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में उन्होंने शादी की और अब संन्यास का बम फोड़ अपने फ्यूचर प्लान को और पुख्ता कर दिया। उन्होंने इंटरव्यू में यह भी बताया कि अब वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं और मैदान से बाहर की एक अलग जिंदगी का मजा लेना चाहते हैं।

GOAT फुटबॉलर ने बताया कि पिछले 25 साल के अपने कठिन मेहनत और त्याग के बाद उन्होंने अब यात्रा करने, पैडल खेलने और अपने लाइफटाइम उपलब्धियों को जीना चाहते हैं। उनके नाम क्लब और देश के लिए 1,330 प्रोफेशनल मैचों में आधिकारिक तौर पर 976 सीनियर करियर गोल दर्ज हैं और वो सबसे अधिक गोल जड़ने वाले खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर कप्तान-तिलक वर्मा उपकप्तान, अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए संभावित टीम इंडिया स्क्वाड

Written By: Anil Kumar