उस्मान ख्वाजा के ‘सैंडपेपर गेट’ आरोप पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, बचाव में कही ये बात
Usman Khawaja: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए सैंडपेपर गेट मामले पर उस्मान ख्वाजा के चौंकाने वाले दावों का जवाब दिया है। इस घटना ने पूरी क्रिकेट दुनिया को हिलाकर रख दिया था। इस पूर्व कंगारू ओपनर ने अपनी आने वाली खिताब 'सब्र' में इस घटना के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
उन्होंने खुलासा किया है कि केपटाउन टेस्ट में 'सैंडपेपर गेट' के बारे में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को मालूम था और इसका इस्तेमाल पिछले टेस्ट मैच में भी किया गया था। पूर्व ओपनर के इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने कहा कि उनके सामने रखी गई जानकारी पर "उचित रूप से विचार" किया गया था और वे अपने निष्कर्षों को लेकर "आश्वस्त" हैं।
CA ने दिया आरोपों का जवाब
सैंडपेपर गेट कांड एक ऐसी घटना थी, जो आज भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के माथे पर कलंक की तरह लगा हुआ है। सीए ने अपने बयान में कहा,
"2018 के केपटाउन टेस्ट के बाद से पिछले आठ वर्षों में इसे लेकर काफी अटकलें लगाई गई हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका में पिछले महीने हुई सीरीज के दौरान मीडिया में हुई व्यापक चर्चा भी शामिल है। इस दौरान कोई भी प्रासंगिक जानकारी सामने रखने का मौका हमेशा मौजूद रहा है, और यह स्थिति अभी भी बनी हुई है।" इसमें आगे कहा गया, "अब तक CA के सामने रखी गई सभी प्रासंगिक जानकारियों पर उचित रूप से विचार किया गया है, और हम अपनी जांच प्रक्रिया (इंटीग्रिटी प्रोसेस) के निष्कर्षों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।"
"It was all of us... it’s taken a big man [David Warner] not to say anything and just to stay quiet." Usman Khawaja makes explosive revelations about the sandpapergate! https://t.co/jgpklrdJ2G
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 7, 2026
पूरी टीम को थी जानकारी- ख्वाजा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ख्वाजा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि इस घटना के बारे में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पता था। उन्होंने कहा, "इसमें हम सभी शामिल थे। सिर्फ बल्लेबाज, गेंदबाज या स्टाफ ही नहीं, बल्कि पूरी टीम को पता था।"
अपनी किताब के रिलीज होने से पहले, 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' के अनुसार ख्वाजा ने कहा, "हम सभी..." अब तक लोगों का यही मानना था कि इस घटना में तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, उप-कप्तान डेविड वॉर्नर और बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट शामिल थे। टेस्ट मैच के फुटेज में देखा गया था कि बैनक्रॉफ्ट ने गेंद पर किसी चीज का इस्तेमाल किया था।
साउथ अफ्रीका हमसे बेहतर थी- ख्वाजा
ख्वाजा ने यह भी दावा किया कि दक्षिण अफ़्रीकी टीम गेंद के साथ काम करने में "कहीं बेहतर" थी और वे उनके बराबर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।" उन्होंने आगे कहा कि वे अपनी किताब में बताएंगे कि वे क्या कर रहे थे। वहीं, दक्षिण अफ़्रीका के तत्कालीन कप्तान फाफ डु प्लेसिस कई बार कह चुके हैं कि उनकी टीम भी कुछ अलग तरीकों से गेंद को 'रिवर्स' कराने की कोशिश कर रही थी, और इससे पहले उन्हें बॉल टैम्परिंग के लिए दो बार दंडित भी किया जा चुका था।
ये भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या की चोट से बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! SMAT स्क्वाड से हुए बाहर