करीना कपूर के पेंडेंट पर मचा बवाल, कांग्रेस नेता ने भेजा कानूनी नोटिस!
Kareena Kapoor Pendant Controversy: करीना कपूर खान की दिवाली पर की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस ने गले में एक पेंडेंट पहनी थी, जिसकी फोटो उन्होंने पोस्ट की थी। वहीं अब इस तस्वीर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अब्बास हफीज ने आपत्ति जताई है।
तस्वीरें हटाने और माफी मांगने की मांग उठी
साथ ही उन्होंने करीना कपूर को कानूनी नोटिस भेजकर सोशल मीडिया से संबंधित तस्वीरें हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। वहीं, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने अभिनेत्री का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।
पेंडेंट पर कुरान की आयतें लिखे होने से जताई आपत्ति
अब्बास हफीज के मुताबिक, करीना कपूर ने जो पेंडेंट पहना है, वह भोपाल की बेगमात की विरासत से जुड़ा हुआ है। इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं और यह बेगमात की धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा है। हफीज का कहना है कि इस तरह के धार्मिक प्रतीक को फैशन स्टेटमेंट के रूप में प्रदर्शित करना उचित नहीं है।
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: Congress spokesperson Abbas Hafeez has sent a legal notice to actor Kareena Kapoor over her social media post featuring a pendant bearing Quranic verses. Hindu Utstav Samiti President Chandrashekhar Tiwari says, "Kareena Kapoor is a follower of the Sanatan tradition... She may have married Saif Ali Khan. When they married, I imagine there must have been an agreement—that she would be free to continue following her own religion without any objection from him. Perhaps that is why, on Diwali, she performed the Diwali puja while wearing a pendant that appears to be Islamic in nature. If it contains verses from the Quran, it rests right against her heart... There shouldn't be any objection to this... Perhaps the objection arises because it was the day of Diwali.... I don’t think Kareena Kapoor should apologise in any way..." (11.11)
— ANI (@ANI) November 11, 2026
उन्होंने आरोप लगाया कि करीना ने पेंडेंट पहनकर तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। इसी आधार पर उन्होंने अभिनेत्री को नोटिस भेजा है। उनकी प्रमुख मांग है कि करीना तस्वीरें हटाएं और माफी मांगें।
नवाबी कलगी से नहीं, धार्मिक प्रतीक से है आपत्ति
अब्बास हफीज ने स्पष्ट किया कि उन्हें करीना के नवाबी परिवार से जुड़े प्रतीक या कलगी पहनने पर कोई आपत्ति नहीं है। उनका विरोध केवल उस पेंडेंट को लेकर है, जिस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आपत्ति किसी त्योहार या पहनावे को लेकर नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीक के इस्तेमाल के तरीके को लेकर है।
हिंदू उत्सव समिति ने किया करीना का समर्थन
दूसरी ओर, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने करीना कपूर का समर्थन किया है। उनका कहना है कि करीना का जन्म हिंदू परिवार में हुआ है और शादी के बाद भी उन्हें अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता है।
तिवारी ने दिवाली पर करीना के पूजा करने और पेंडेंट पहनने को सामान्य बताते हुए कहा कि धार्मिक प्रतीक व्यक्ति की आस्था और भावनाओं से जुड़े होते हैं। उन्होंने अपने पेंडेंट का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे उनका पेंडेंट उन्हें सकारात्मक ऊर्जा देता है, वैसे ही करीना का पेंडेंट भी उनके लिए आस्था का विषय हो सकता है।
'माफी मांगने की जरूरत नहीं'
चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि करीना कपूर को किसी तरह की माफी मांगने की आवश्यकता नहीं है। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच उनके इस कदम का समर्थन करते हैं।
फिलहाल इस मामले में एक ओर धार्मिक परंपरा और प्रतीकों के सम्मान को लेकर आपत्ति जताई जा रही है, तो दूसरी ओर व्यक्तिगत आस्था और धार्मिक स्वतंत्रता का पक्ष सामने आया है।
ये भी पढ़ें: OPPO Reno 17 हुआ लॉन्च! जानें कौन सा वर्जन होगा ज्यादा बेहतर?