टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने PM MODI के बयान पर किया पलटवार , लिखा- 'मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व'

Rajeev Singh · 16 अगस्त 2026
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने PM पर कसा तंज

DelhiNews: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यानी 15 अगस्त को लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश को संबोधित करते हुए कहा था कि देश से हथियारी नक्सलवाद तो खत्म हो गया लेकिन दिमागी नक्सल को खत्म करना अभी बाकी है। PM के इसी बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम ने X पर पोस्ट कर कहा कि ''मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है''।

विपक्ष हुआ एकजुट

I am proud to be a dimagi naxal !

— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) August 16, 2026

 

लाल किले की प्राचीर से कल यानी 15 अगस्त 2026 को पीएम ने बीजेपी की उपलब्धियां गिनवाते हुए संबोधन में में कई बाते कही। पीएम मोदी ने जहां देश की गति व विकास को लेकर बात कही थी। तो वहीं संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने माओवाद और नक्सलवाद के अंत की बात भी कही थी। PM ने कहा था कि देश से ''हथियारी नक्सलवाद'' तो खत्म हो गया लेकिन ''दिमागी नक्सल'' को खत्म करना अभी बाकी है। PM के इसी बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम ने X पर पोस्ट कर कहा कि मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है। पी चिदंबर से पूर्व CPI(M) महासचिव M.A बेबी और सीपीई महासचिव डी राजा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

क्या बोले विपक्षी नेता

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम के दिमागी नक्सल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि 2-3 साल पूर्व प्रधानमंत्री मोदी अर्बन नक्सल शब्द इस्तेमाल करते थे। लेकिन संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अर्बन नक्सल के बारे में पूछा गया। तब गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अर्बन नक्सल जैसी कोई चीज ही नहीं होती। इसलिए इसकी कोई परिभाषा भी नहीं है। लेकिन एक वर्ष पूर्व जाति जनगणना का फैसला लिया गया तो पीएम ने कहा कि यह पुराना तरीका है। पहले अर्बन नक्सल और अब दिमागी नक्सल जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। फिर बाद में उनकी ही मांगो पर अपनी सहमति बनाते हैं।

नक्सल शब्द का इस्तेमाल समाज को गलत दिखा में ले जाने वाला

CPI(M) महासचिव एम ए बेबी ने भी पीएम की दिमागी नक्सल शब्दे इस्तेमाल करने पर आलोचना की। CPI महासचिव डी राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस जैसे पर्व पर इस तरह के शब्द का इस्तेमाल करना असहमति जताने वालों को निशाना बनाने पर है। TMC नेता साकेत गोखले ने भी आलोचना करते हुए कहा कि-प्रधानमंत्री पर स्वतंत्रता दिवस के दौरान राष्ट्रीय मंच पर आलोचकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस दिमागी नक्सल शब्द का इस्तेमाल करना समाज को गलत दिशा में ले जाता है।

यह भी पढ़ें: विमल इलायची का विज्ञापन पड़ा भारी! शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस

Written By: MADHVI TANWAR