राज्य
बेंगलुरु में आज कॉमनवेल्थ महिला सांसदों का सम्मेलन, ओम बिरला करेंगे उद्घाटन
Ajit Kumar Singh · 17 नवम्बर 2026
Om Birla
बेंगलुरु: लोकसभा स्पीकर एवं अध्यक्ष ओम बिरला आज मंगलवार, 17 नवंबर को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में राष्ट्रमंडल महिला सांसदों के भारत क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय यह सम्मेलन 17 और 18 नवंबर को विधान सौध में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर से करीब 150 महिला सांसद और विधायक हिस्सा लेंगी। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करना है।
नई महिला विधायकों के मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
इस राष्ट्रमंडल महिला सांसदों के भारत क्षेत्रीय सम्मेलन में साइबर अपराध, ऑनलाइन उत्पीड़न, डीपफेक, डिजिटल सशक्तीकरण और नई महिला विधायकों के मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विषय मेनोपॉज पर भी विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। दरअसल, बेंगलुरु के विधान सौधा में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कॉमनवेल्थ महिला सांसदों (CWP) इंडिया रीजनल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंची है। इसके बाद में शाम को, लोकसभा स्पीकर एक कल्चरल प्रोग्राम में शामिल होंगे और उसके बाद मेहमानों के लिए रात्रि भोज होगा।
दो दिन की कॉन्फ्रेंस की थीम है ‘मज़बूत नींव, मज़बूत आवाज़ें'
इस उद्घाटन समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मुख्य भाषण देंगे। इनके साथ ही राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश, कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर परमेश्वर, कर्नाटक लेजिस्लेटिव असेंबली के स्पीकर जीएस पाटिल और CWP इंडिया रीजन की चेयरपर्सन दग्गुबाती पुरंदेश्वरी भी मौजूद रहेंगी और सभा को संबोधित करेंगी। इस दो दिन की कॉन्फ्रेंस की थीम है ‘मज़बूत नींव, मज़बूत आवाज़ें: नई महिला विधायक के लिए समावेशी साइबरस्पेस और मार्गदर्शन के रास्ते’। इस कॉन्फ्रेंस के दौरान दो पूर्ण सत्र होंगे।
ये भी पढ़ें-असम में 3.16 लाख हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा, CM सरमा ने अतिक्रमण पर दी सख्त चेतावनी