त्योहारी सीजन से पहले फटा महंगाई बम, कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹62.50 महंगा; दिल्ली में ₹2,810 के पार
Commercial LPG Cylinder Price Hike: देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। लेकिन उससे पहले महंगाई का एक बड़ा झटका सीधा जनता की जेब पर देखने को मिलेगा। आज यानी 1 अक्तूबर से कर्मिशयल LPG सिलेंडर के कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली में आज से 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 62.50 रूपये बढ़ चुकी है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल किए जाने कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 2,810 रूपये का होने वाला है।
लेकिन घरेलू LPG सिलेंडर का प्रयोग करने वाले लोगों को फिलहाल महंगाई की मार का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि अगर आप किसी रेस्टोसेंट या होटल में खाना खाने जाते हैं। तो इसका व्यापक असर आपके बिल पर देखने को मिलेगा।
घरेलू गैस सिलेंडर नहीं कोई असर
1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम कई शहरों में एक साथ 60 रूपये से ज्यादा बढ़ चुके हैं। बात करें दिल्ली की तो सितंबर महीने में 19 किलों वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2747 रूपये था। लेकिन आज यानी 1 अक्तूबर को इसकी कीमतों में वृद्धि हो चुकी जो 9.50 बढ़ गई है।
फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडर के दामों पर किसी तरह का कोई असर देखने को नहीं मिला है। दिल्ली में अभी घरेलू सिलेंडर 942 रूपये, मुंबई में 941.50 और चेन्नई में 957.50 ही रहेगा। सीधे शब्दों में बात की जाए तो घरेलू गैस इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर इसका सीधा असर नहीं दिखेगा।
जानिए आपके शहर में कितने है Commercial LPG Rates के दाम
- Delhi: Increased by ₹63 to ₹2,764
- Chennai: Increased by ₹66.50 to ₹2,983
- Patna: Increased by ₹71.50 to ₹3,100.50
Domestic LPG Rates (14.2-kg)
- Delhi: ₹942
- Mumbai: ₹941.50
- Chennai: ₹957.50
LPG के दाम कैसे होते हैं तय
देश में LPG की कीमतों में इजाफा अंतरराष्ट्रीय LPG बाजार में जो रेट होता है उसकी विदेशी मुद्रा दर के आधार पर तय किया जाता है। आमतौर पर तेल कंपनियां पिछले महीने के औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के आधार पर कीमतों में इजाफा करती है। लेकिन घरेलू LPG की कीमत पूरी तरह बाजार के हिसाब से ही चलती है। सरकार जरूरत के हिसाब से दाम को कम या ज्यादा करती है। ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG मंहगी होने के बावजूद घरेलू सिलेंडर की कीमत उसी हिसाब से बढ़े यह भी जरूरी नहीं है।
यह भी पढ़ें; 7 अक्टूबर को वाराणसी में बीजेपी की विशाल रैली, Nitin Nabin और CM Yogi करेंगे जनसभा को संबोधित