टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

‘युवा अच्छा कर रहे हैं…’ भुवी की वापसी पर सितांशु कोटक का चौंकाने वाला रिएक्शन, बयान ने मचाई हलचल

Aman sharma · 8 अक्टूबर 2026
‘युवा अच्छा कर रहे हैं…’ भुवी की वापसी पर सितांशु कोटक का चौंकाने वाला रिएक्शन

Bhuvneshwar kumar: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए मंगलवार (6 अक्टूबर) को स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। चार साल बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है।

भुवी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेला था और अब इसी टीम के खिलाफ उनको वापसी का मौका मिल रहा है। ऐसे में वह भी शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में अपनी स्थायी जगह बनाना चाहेंगे। वहीं, भुवी को लेकर भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच ने बयान दिया है, जो इस समय काफी चर्चा में है।

भुवी की वापसी पर बोले सितांशु कोटक

भारत के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने सीमर भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार (8 अक्टूबर) को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, कोटक ने कहा, 

"इंग्लैंड में, मुझे पर्सनली लगा कि बुमराह के न होने और बहुत सारे युवा बॉलर खेलने से, आप एक्सपीरियंस को हरा नहीं सकते। युवा बॉलर अच्छा कर रहे हैं और लगातार परफॉर्म कर रहे हैं, इसीलिए उन्हें चुना जा रहा है, लेकिन किसी न किसी स्टेज पर, आपको एक्सपीरियंस की भी जरूरत होती है। इसलिए, मुझे लगता है कि यह एक वजह हो सकती है।"

भुवी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं और पिछले दो सीजन में वह इस टीम के लिए 31 मैचों में 22.55 के औसत और 8.82 की इकॉनमी रेट से 45 विकेट चटकाए थे। उनके इस प्रदर्शन के चलते आरसीबी ने लगातार दो बार ट्रॉफी जीती थी। वहीं, कोटक ने कहा, 

"एक और वजह यह हो सकती है कि भुवनेश्वर पिछले दो सीजन से आईपीएल में बहुत अच्छा कर रहे हैं। सिलेक्टर्स को लगा होगा कि उनका एक्सपीरियंस न्यूजीलैंड के हालात में काम आएगा। जाहिर है, वह अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं, और हमें उस एक्सपीरियंस की जरूरत है, इसलिए उन्होंने उन्हें इसी बात को ध्यान में रखकर चुना होगा।"

ये भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार के बाद मोहम्मद शमी की वापसी? जादुई आंकड़ों ने मचाई सनसनी

बुमराह की कमी करेंगे पूरा

भुवनेश्वर कुमार के चयन के पीछे का मुख्य कारण जसप्रीत बुमराह की न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में गैरमौजूदगी को माना जा सकता है, क्योंकि भारत को इस दौरे पर पांच वनडे और दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं। इस वजह से बुमराह को टी20 सीरीज में आराम दिया गया है और उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार को मौका मिला है।

दरअसल, भुवी के अलावा भारत की 16 सदस्यीय टीम में मयंक यादव, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह बतौर तेज गेंदबाज शामिल हैं, जिसमें सिर्फ अर्शदीप अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, जबकि मयंक और प्रिंस ने भारत के लिए अधिक इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं।

यही वजह है कि भुवी को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। यह दौरा 22 अक्टूबर से पांच टी20I मैचों के साथ शुरू होगा। इसके बाद पांच वनडे और दो टेस्ट मैच होंगे।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का टी20 स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

ये भी पढ़ें- ‘यह एक खुला मैदान है..’ हसीन जहां के चैलेंज पर आया मोहम्मद शमी का रिएक्शन, चुनाव लड़ने पर दिया करारा जवाब