टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

CM YOGI ने दी त्योहारों पर बड़ी सौगात! 1.89 करोड़ खातों में ट्रांसफर हुई LPG सब्सिडी

MADHVI TANWAR · 3 नवम्बर 2026
CM YOGI ने दी त्योहारों पर बड़ी सौगात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के 1.89 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के आधार-प्रमाणित बैंक खातों में 1,500 करोड़ रुपये की एलपीजी (LPG) रिफिल सब्सिडी सीधे ट्रांसफर की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ PMUY के तहत 1.89 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 1,500 करोड़ रुपये की LPG रिफिल सब्सिडी बांटने के कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने कहा, एक रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 983 रुपए 45 पैसे और इसमें से 335 रुपए की भारत सरकार सब्सिडी देती है। आपको अपने पास से खर्च करने होते हैं 648 रुपए 55 पैसे।

अच्छी सरकार आती है अच्छा कार्य करती है

दीपावली और होली के अवसर पर हमने तय किया है कि हम गरीब परिवारों को उज्जवला योजना के तहत हम एक सिलेंडर भेंट देंगे। आप इन रुपयों की बजत से दीपावली की मिठाई और दिया ला सकते हैं। जब अच्छी सरकार आती है तो अच्छा कार्य भी करती है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस की सरकार के समय पर रसोई गैस का एक कनेक्शन लेने के लिए अनेक परेशानियों का सामना करना होता था। हमने गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन मुफ्त में उपलब्ध कराया है और यह सुशासन है।

यह भी पढ़ें: 117 KM लंबा, 9,000 करोड़ का खर्च! 140 गांवों के किसानों को फायदा पहुंचाएगा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे?